Let’s travel together.

14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

0 129

मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के दिन सुबह ही स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए कई चीजों का दान किया जाता है। आगे जानिए मकर संक्राति पर किन-किन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है.

तिल का दान
मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा तिल का दान करने की परंपरा होती है। शास्त्रों में मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है। काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। शनिदेव को विशेषकर प्रसन्न करने के लिए तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी तिल दान करने से प्रसन्न होते हैं।

खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना और खिचड़ी करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर चावल और काली उड़द की दाल खिचड़ी के रूप में दान किया जाता है। काली उड़द के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं जिससे व्यक्ति के ऊपर से शनि दोष दूर होता है और चावल के दान करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

गुड़ का दान
मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना और गुड़ से बनी चीजों को खाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। मकर संक्रांति पर गुड़ दान करने पर सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

ऊनी कपड़े का दान
कुंडली से शनि और राहु के दोष को खत्म करने के लिए मकर संक्रांति पर ऊनी कपड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में ऊनी कपड़े, कंबल का दान जरूर करना चाहिए।

देशी घी का दान
मकर संक्रांति के दिन देशी घी और इससे बनी मिठाईयों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। घी का संबंध गुरु और सूर्य से होता है, इसी कारण से मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति पर देशी घी का दान किया जाता है।

पक्षियों को दाना और गाय को चारा खिलाएं
मकर संक्रांति के दिन पक्षियों को दाना खिलाना शुभ माना गया है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811