Let’s travel together.

विश्व संसद के रूप में मनाए डॉ . लोहिया का जन्म दिवस-अरुण पटेल

0 86

आलेख
अरुण पटेल

प्रखर समाजवादी लेखक और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा है कि 23 मार्च डॉक्टर राममनोहर लोहिया के जन्म दिवस को विश्व संसद के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और कामों को यथाशक्ति फैलाने का प्रयास करते हैं। आज दुनिया की जो स्थिति बनी है वह धीरे-धीरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। रूस और यूक्रेन का संघर्ष 2 वर्ष से जारी है। इजरायल फिलीस्तीन को समाप्त करने में लगा है।अमेरिका और ईरान के बीच अघोषित युद्ध चल रहा है।
रघु ठाकुर ने कहा है कि चीन के तिब्बत पर कब्जे को लगभग 75 वर्ष और भारतीय भूमि पर कब्जे को लगभग साठ वर्ष हो रहे हैं। सारी दुनिया धीरे-धीरे हिंसा और युद्ध की दिशा में बढ़ रही है। इसका हल एकमात्र लोहिया के विश्व संसद के सुझाव में है। उन्होंने अपनी सप्त क्रांति में निशस्त्रीकरण, हथियार और युद्ध मुक्त दुनिया तथा बालिग मताधिकार से निर्वाचित विश्व संसद को महत्वपूर्ण स्थान दिया था। इस बार 23 मार्च को हम विश्व संसद दिवस के रूप में मनाए और लोहिया की याद करें। हम एक प्रस्ताव भी उस दिन पारित करें तथा उसे भारत सरकार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ को भेजें कि 23 मार्च को “विश्व संसद दिवस” घोषित किया जाए।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी राज्यपाल बनेंगे या उन्हें सांसद के रूप में इस बार भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेजेगी? कल ही भाजपा में शामिल हुए पचौरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा चल रही है। भाजपा अपने दल में आने वाले बाहरी दिग्गजों को नवाजने में कभी पीछे नहीं रही। अब 72 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मामले को ही लीजिए। भाजपा में आमद देते ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उन्हें प्रदेश की राजनीति के दूसरे संत की उपाधि दे डाली।

इधर, पचौरी के हृदय परिवर्तन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को आशंका है कि जरूर कोई डील रही होगी, वर्ना, एक पार्टी में 50 साल गुजारने वाले की विचारधारा यूं ही नहीं बदलती। तो क्या यह डील मप्र में राज्यसभा की वह सीट है, जिसके लोकसभा चुनाव बाद रिक्त होने की संभावना बढ़ गई है।
हालांकि भाजपा के अंदरखाने की खबर ये है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना से लोकसभा चुने जाने के बाद यहां के निवर्तमान सांसद केपी यादव को शेष ढाई साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा भेजा जाएगा। भाजपा हाई कमान के समक्ष इस तरह की सहमति बनी है। वैसे बीजेपी नेतृत्व कुछ भी कर सकता है और इसीलिए ये भी कहा जा रहा है कि पचौरी को राज्यपाल भी बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। असल में पचौरी को बीजेपी में लाने के पीछे पूर्व मंत्री संजय पाठक और सिंधिया की भूमिका मानी जा रही है। पाठक ने वीडी शर्मा से और दिल्ली में सिंधिया ने मामला जमाया। दो दिन पहले ही पचौरी सिंधिया के दिल्ली वाले बंगले पर देखे गए थे।


दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव गुना लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस से भाजपा में हो रहे थोकबंद दल बदल के बारे में रघु ठाकुर का कहना है कि यह मित्र कहेंगे कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस को धीरे से जोर के झटका दे रही है,  सोमवार 11 मार्च को भी दो पूर्व विधायक सहित अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी(गुन्नौर), कामरु भाई अजनार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,आई टी सेल ब्लाक अध्यक्ष अश्विन निगवाल, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, प्रदीप अजनार, राजा तोमर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक शैलेंद्र जैन भी उपस्थित थे।

लेखक सुबह सवेरे के प्रबंध संपादक हैं
-सम्पर्क: 9425010804, 7999673990

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811