Let’s travel together.

गाजीपुर में शादी में जा रही बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 50 से ज्यादा थे सवार; कई के मौत की आशंका

0 64

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. मरदह थाना क्षेत्र में महाहर धाम के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस में हाईटेंशन तार गिरने से भीषण आग लग गई. आग से कई यात्रियों की जलकर मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि कितने यात्रियों की मौतें हुई हैं, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये बस शादी समारोह में जा रही थी, तभी रास्ते में बस पर हाईटेंशन तार गिर गया और बस आग की चपेट में आ गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

हादसे में हताहत हुए लोग मऊ जिले के रहने वाले हैं. ये लोग मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव से बारात लेकर गाजीपुर आ रहे थे, तभी मरदह थाना क्षेत्र में महाहर धाम के पास बिजली का हाईटेंशन तार इनकी बस पर गिर गया. बस में दुल्हन पक्ष के 50 से 55 लोग सवार थे. फिलहाल अभी एक मासूम बच्चे को जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, मऊ के खिरिया गांव निवासी नंदू पासवान अपनी बेटी की शादी के लिए गाजीपुर के महाहर धाम जा रहे थे. नंदू पासवान की बेटी की शादी मंदिर में संपन्न होने थी. दूल्हे पक्ष के लोग भी मंदिर आ गए थे, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही ये हादसा हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811