Let’s travel together.

नटेरन पुलिस द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते समय चेकिंग मे कार से 14 पेटी शराब की जप्त,कार ड्राइवर फरार

0 73

 

विदिशा।पुलिस अधीक्षक  श्री दीपक कुमार शुक्ला   द्वारा जन संबाद कार्यक्रम में दिये गये निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब बेचने बालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने बातों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। SDO (P) बासौदा के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया एवं अवैध रूप से शराब का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

मनोज मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस
गंजबासौदा जिला विदिशा ने बताया कि दिनांक 09.03.2024 को पुरानी कलारी के पास नयागोला के पास पमारिया रोड़ पर मुखबिर गई

सूचना पर अवैध रूप से शराव परिवहन करने वाली कार जिसका क्रं. एमपी 13 सीबी 8333 को घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें तलाशी पर देशी लाल मशाला व सफेद शराब की कुल 14 पेटी शराब मिली। जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर है। जिसकी किमती कुल करीबन 65,000 रुपये व वाहन मारूति कंपनी की सियाज कार की कीमत करीबन 8,00,000 रूपये है। कुल मसरुका 8,65,000 रूपये का जप्त किया गया। आरोपी वाहन का चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। अज्ञात आरोपी चालक के विरूध्द अप.क्र. 72/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री आशुतोषसिंह चौहान, सउनि घूमनसिंह, प्र.आर. 742 सुनीत बघेल, आर.611 दीपक पाल, आर. 1020 प्रदीप अलावा, आर 229 धर्मेन्द्र चौहान, आर 217 दिलीप शर्मा, आर. 106 अनिल यादव, आर 244 अंकुश जैन, आर. 921 रबि जाट, आर. 676 धर्मवीर जाटव, आर. 1029 नवदीप शर्मा, आर. 738 जयप्रकाश गुर्जर, सैनिक 88 राजपाल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811