Let’s travel together.

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल सीएम से की मुलाकात,सौपा ज्ञापन

0 104

पत्रकारों के हित मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौपा ज्ञापन
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
शनिवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के हित मे एक ज्ञापन भी सौपा।
संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के साथ सर्वश्री विश्व दीपक राई, मनोज मिश्रा,राम साहू, मोहन तिवारी, जितेंद्र शुक्ला , रिजवान खान , शिव वर्मा, मनोज तिवारी, देवेंद्र यादव ,समीर गुप्ता, मोहन मानिकपुरी, राकेश पाठक ,लोकेश जैन, नंदकिशोर गौतम, अजय सिंह ,सुनील आनंद , नारायण तिवारी, रामाधार पटेल, संतोष देवांगन ,युवराज सिंह, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

*ये हैं प्रमुख मांगें*
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि पत्रकार जान हथेली पर लेकर समाज का आईना बनकर काम करता है ग्रामीण पत्रकारिता तो फोकट की जनसेवा की तरह होती है बिना किसी स्वार्थ के निःस्वार्थ भाव से आम जनता के हित मे गांव गांव में पत्रकार सक्रिय रहकर अपनी कलम के जादू से जनता की आवाज सरकार तक पहुचाता है और जनता व सरकार के बीच सेतु का काम करता है ऐंसे में सरकार को भी पत्रकारों के हितों में कुछ करने की जरूरत है इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौपते हुए ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकार सुरक्षा कानून में सुधार कर त्वरित लागू किया जाए इलाज के लिए मिलने वाली राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाए साप्ताहिक अखबार के संपादकों को अधिमान्यता की पात्रता मिले सर्किट हाउस में रूकने की पात्रता पत्रकार साथियों को भी मिले हर जिले कस्बे के पत्रकार साथियों को साल में दो बार भ्ररण करवाने जनसंपर्क विभाग से सहयोग मिले हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के शहरों करबों में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपलब्ध करवाएं रायपुर शहर के साथियों को अटल नगर में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपब्ध हों आदि मांगे मुख्यमंत्री से की गई हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811