Let’s travel together.

सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गोहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0 544

गोहरगंज। रायसेन जिले में थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 07 अप्रैल की रात्रि ग्राम लुल्का में श्याम सिंह धुर्वे की हत्या उसी के बड़े भाई ने सिर के डंडा मार कर कर दी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी ने सूचना से पुलिस अधीक्षक तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया ।अपने स्टाफ के साथ रात्रि में ही तत्काल ग्राम लुलका पहुंचे।

मृतक के पुत्र फरियादी अनिल सिंह धुर्वे ने बताया कि आज रात्रि में मेरे बड़े पापा शंकर लाल धुर्वे ने पुरानी गाली गलौज की रंजिश पर से उनके घर के सामने मेरे पिताजी श्याम सिंह धुर्वे को जान से मारने की नियत से सिर में डंडा मारकर हत्या कर फरार हो गया है रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में मर्ग तथा अपराध धारा 302 आईपीसी का कायम कर अनुसंधान में लिया गया।

हत्याकांड की इस वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी को हत्याकांड के आरोपी को अति शीघ्र पकड़ने के दिशा निर्देश दिए थे ।
दौराने अनुसंधान अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह तथा थाना प्रभारी गोहरगंज के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय यादव एवं स्टॉप की टीमें गठित की जा कर आरोपी की तलाश पता रसी हेतु रात्रि में ही रवाना की गई जो कि जानकारी प्राप्त होने पर कि आरोपी हत्या करके आस पास के जंगल ,खेतों पर तरफ भाग गया है आरोपी की सघन तलाशी करते हुए दिनांक 08/04/22 को थाना गोहरगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम लुलका के खेतों पर बनी टपरियों से हत्याकांड के आरोपी कलयुगी भाई शंकर लाल धुर्वे पिता रामचंद्र धुर्वे ग्राम लुलका को गिरफ्तार करने तथा हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए छोटे भाई श्याम सिंह धुर्वे की हत्या सर में डंडा मारकर उसके गाली गलौज व मां बहन की गाली बकने की पुरानी लड़ाई तथा रंजिश के कारण जान से खत्म कर देना बताया है आरोपी को बाद समस्त कार्रवाई के आज माननीय न्यायालय पेश किया जा कर जेल भेजा गया।
ग्राम लुल्का हत्याकांड का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहरगंज आर .के. चौधरी के नेतृत्व में स्टॉफ टीम , उ.नि. संजय यादव , Asi शिवकुमार शर्मा ,प्र. आर. विजय ,राममनोहर बोहरे, आरक्षक बृजेश, दिलीप,जितेंद्र तथा राजकुमार एवं सैनिक श्री राम की सराहनीय भूमिका रही है ।

पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने में टीम में शामिल सभी सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811