मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के संकुल केंद्र दीवानगंज के अंतर्गत आने बाली माध्यमिक शालाओं में एम पी बोर्ड वार्षिक परीक्षा कक्षा 5 एवं 8 के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दीवानगंज ,सेमरा ,भारतीपुर, जमुनिया, खोहा, बरखेड़ी टुंडा इन परीक्षा केंद्रों में केंद्रा अध्यक्ष एवं सहायक केंद्रा अध्यक्ष की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है ।हाई स्कूल परीक्षा केंद्र सेमरा में शासकीय, अशासकीय दोनो शालाओं के बच्चे परीक्षा दे रहे है परीक्षा की बैठक व्यवस्था 6 कक्ष में की गई है जिसमें 228 बच्चे दर्ज हैं आज हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में 219 बच्चो ने उपस्थित होकर परीक्षा दी केंद्रा अध्यक्ष गायत्री गड़वाल माध्यमिक शिक्षक,सहायक केंद्र कौशल यादव को बनाया गया है परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है उक्त जानकारी शिक्षक संजय जैन के द्वारा दी गई सहयोगी शिक्षक रीता कुबेर,वंदना त्रिवेदी,कल्पना श्रीवास्तव,प्रीति शाक्य,नंदिनी सिलावट,राशिद खान,अंजू नायक आदि शिक्षको के द्वारा पर्यवेक्षक कार्य किया जा रहा है।संकुल केंद्र दीवानगंज के स्कूलों में कक्षा 5 एवं 8 के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post