Let’s travel together.

आमने सामने हुए बीजेपी के दो दिग्गज नेता! अवैध शराब ठेके पर ठनी

0 58

भोपाल। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायक सुदेश राय मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अवैध रूप से शराब की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने राय को विधायक पद से हटाने की भी मांग की है। जब मीडियाकर्मियों ने इस संबंध में राय से संपर्क कर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि वे खुद ठाकुर के आरोपों की जांच करें।

ठाकुर ने सोमवार की रात कहा कि वह विकास कार्यों का शुभारंभ करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों के दौरे पर थीं, तभी खजुरिया कला में कुछ लड़कियां उनके पास आईं और शिकायत की कि उनके स्कूल के सामने एक शराब की दुकान चल रही है। भाजपा ने ठाकुर को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘लड़कियां दुखी थीं और उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने शिकायत की कि लोग शराब की दुकान पर इकट्ठा होते हैं, उन पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वे सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ कुछ भी हो सकता है। कुछ महिलाओं ने कहा कि लोग शराब पीकर उनके घरों में घुस जाते हैं।”

पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए : प्रज्ञा सिंह ठाकुर

उन्होंने दावा किया कि वहां मौजूद पुलिस के एक उप-निरीक्षक ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ठाकुर ने कहा, ‘मैं पार्टी से मांग करती हूं कि उनके जैसे व्यक्ति को, जो इस तरह के कार्य में शामिल है, पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की है। उन्होंने दावा किया कि यह एक अवैध शराब की दुकान है क्योंकि किसी स्कूल के सामने ऐसी दुकान के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |     एक ही अधिकारी पर तीन-तीन जिम्मेदारियां: शिक्षा व्यवस्था पर संकट, छात्रों का भविष्य दांव पर     |     जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू      |     जल संरचनाओं को जीवित रखने के लिए उठाएं जा रहे ठोस कदम, जनभागीदारी से होगा जीर्णोद्धार: एसडीएम मिश्रा     |     बेगमगंज में गेहूं ख़रीदीं शुरु,किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश     |     योग से मिलता है शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभ- श्रीराम माहेश्वरी     |     स्थापना दिवस पर  एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन     |     अकेले शराब पी जाने  पर ही मारपीट में एक व्यक्ति की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811