Let’s travel together.

बसस्टेण्ड की बदहाली,और प्रतीक्षालय की गंदगी पर भड़के राज्यमंत्री,कहा व्यवस्था नही सुधरी तो करेंगे कार्रवाही

0 86

बरेली रायसेन।बरेली के बस स्टैंड काफी बदहाल स्थिति में है यह भोपाल से जबलपुर के बीच एक बड़ा स्टाफ पॉइंट है यहां हजारों की संख्या में लोग दिन भर आवा जाही करते हैं यहां बेफिजूल कंडम बसें , अवैध अतिक्रमण , हाथ ठेले , पान के टॉप रखे हुए हैं सुलभ शौचालय काफी दूर है जिसमें भी अत्यधिक गंदगी रहती है और सुलभ शौचालय तक पहुंचाने के लिए कोई सूचनार्थ बोर्ड , सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगे हुए हैं कई बार नगर परिषद बरेली को इन अव्यवस्थाओं से अवगत भी कराया गया लेकिन कोई सुधार न होने पर नगर के पत्रकार  अंकित तिवारी ने ही अपने खर्चे से बस स्टैंड पर जगह-जगह सुलभ शौचालय के सूचनार्थ बोर्ड लगवा दिए और अवस्थाओं का हवाला सोशल मीडिया पर दे दिया

जिस पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने तुरंत कमेंट करते हुए कहा कि अगला दौरा जल्द ही नगर के बस स्टैंड का होगा और कमेंट को 24 घंटे भी नहीं हुई कि राज्य मंत्री ने बस स्टैंड का दौरा किया और अव्यवस्थाओं को देखकर भड़क गए बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय में बनी धर्मशाला में गोबर ही गोबर और कचरा गंदगी देखकर राज्य मंत्री ने कहा कि यह सारा गोबर इकट्ठा करवाओ और CMO के कक्ष में रखो मेरे गृह नगर की महिलाएं यात्री इस बदहाल स्थिति में बैठते हैं ऐसे ही स्थिति में एक हफ्ते तक सीएमओ को बैठना चाहिए और मैं दोबारा एक हफ्ते के अंदर बस स्टैंड का दौरा करूंगा यदि व्यवस्था में सुधार नहीं मिलता तो मुझे कार्यवाही करनी आती है कि अगली कार्रवाई मुझे क्या करना है ,और वहीं नगर के बस स्टैंड पर बहुतयत मात्रा में खड़ी कंडम बसों के बारे में भी मंत्री ने कहा कि यदि नगर परिषद यह नहीं हटवा पा रही हो तो हम पुलिस विभाग और राजस्व विभाग मिलकर इनको हटा देते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811