Let’s travel together.

सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने भिंडत,चार घायल

0 317

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने भिंडत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में बैठे चार व्यक्ति घायल हो गए ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से विदिशा की ओर जा रही कर क्रमांक एमपी 11 सीसी 7480 में जानकी प्रसाद शर्मा पत्नी सुचिता शर्मा के साथ विदिशा जा रहे थे दूसरी ओर विदिशा से भोपाल की ओर जा रही कार्यक्रम एमपी 04 सीएल 0792 से रविंद्र कुमार पिता धन्नालाल जैन निवासी विदिशा और मजीद खान पिता आशिक खान निवासी विदिशा सवार थे यह भोपाल जा रहे थे जैसे ही सलामतपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो दोनों कारों की आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में जानकी प्रसाद उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। डायल 100 से सांची अस्पताल घायलों को ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर कर दिया गया।


बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है 3 महीने के अंदर 30 दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है तो 35 लोग घायल हो गए हैं। आगर रोड को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया गया तो आने वाले समय में और दुर्घटनाओं में इजाफा होगा क्योंकि भोपाल से विदिशा होते हुए सागर तक रोड पर ट्रैफिक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका खामिया राहगीरो और आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811