Let’s travel together.

डैंड्रफ से आपके भी झड़ रहे हैं बाल? रात को सोने से पहले कर लें ये काम

0 43

डैंड्रफ के चलते हेयर फॉल और स्कैल्प कमजौर हो जाती है. ये एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना ज्यादातर लोगों ने किया ही होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो डैंड्रफ के लिए फंगल इंफेक्शन समेत तमाम कारण हो सकते हैं. रूसी से बचने के लिए लोग कई एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं पाता है.

डैंड्रफ से छुटकारा पाना है तो बालों की सही केयर करनी जरूरी है. बिजी लाइफस्टाइल के चलते कुछ लोग न तो अपनी हेल्थ का इस्तेमाल कर पाते हैं और न ही बालों की. लेकिन अगर रात को सोने से पहले आप अपने बालों की केयर कर लेंगे तो इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है.

नीम का इस्तेमाल

नीम डैंड्रफ की परेशानी को खत्म करने में बेहद फायदेमंद है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं- जो बालों को डैंड्रफ से बचाते हैं. नीम को पानी में उबालकर इसे अपने बालों में लगाएं. आप चाहें तो शहद या नारियल तेल से में इसे मिलाकर रात को बालों पर लगा सकते हैं.

टी ट्री ऑयल

टी ट्री एसेंशियल ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं. ये स्कैल्प में फंगस को बढ़ने से रोकते हैं. इसके अलावा, ये सिर में होने वाली जलन को भी शांत करते हैं. टी ट्री ऑयल को हमेशा कैरियर ऑयल में मिलाकर ही लगाएं. रात को इसे अपने सिर पर लगाएं और सुबह शैंपू से सिर को धो लें.

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी डैंड्रफ खत्म करने में फायदेमंद है. ये स्कैल्प से एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को खत्म कर सकता है. सिरके में एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं. आप सेब के सिरके को पानी में मिक्स करके अपनी स्कैल्प लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. रात को सोने से पहले आप इस नुस्खे को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा, आप नारियल तेल और जैतून के तेल को हल्का सा गर्म करके सिर पर मसाज कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811