Let’s travel together.

प्रतिदिन 30 से 40 किलो मीटर तक पद विहार कर रहे जैन मुनि

0 380

तिल्दा से पद विहार कर सांकरा पहुचे मुनि निरंजन सागर
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के परम शिष्य पूज्य मुनिश्री निरंजन सागर जी का चन्द्रगिरि डोंगरगढ़ की ओर लगातार विहार जारी है मुनिश्री प्रतिदिन 30 से 40 किलो मीटर तक पदविहार कर रहे हैं गुरुवार को वह 30 किलो मीटर पद विहार करते हुए सांकरा जैन मंदिर पहुचे।
तिल्दा नेवरा जहां सभी वर्ग के लोगो को पूज्य आचार्यश्री विद्यासागरजी महामुनिराज का सर्वाधिक आशिर्वाद मिला और अनमोल वचनों में भी आचार्यश्री ने तिल्दा नेवरा वासियों की प्रशंसा की थी वहां से ब्राह्मण समाज के जीतू शर्मा जी बन्टी जैन रानू जैन कूँरा वाले फाफाडीह तिल्दा नेवरा से मुनिश्री के पद विहार में पैदल चलते हुए किरणा पहुचे किरणा में आहार चर्या व सामायिक उपरांत पूज्य मुनिश्री ने पुनः 2 बजे पद विहार शुरू किया और सूर्यास्त के पहले तक 30 किलो मीटर का पद विहार कर मुनिश्री सांकरा जैन मंदिर पहुचे सांकरा जैन समाज उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बाड़ी वाले कोषाध्यक्ष नीलेश जैन वर्गी वाले भी पदविहार में मुनिश्री के साथ चले सांकरा में जैन समाज संरक्षक सुरेन्द्र जैन बेगमगंज वाले श्वेता राजू जैन भानु जैन एवं मालवीय रोड टेगौर नगर जैन फाफाडीह जैन समाज के लोग नरेंद्र जैन गुरुकृपा दीपक मोदी राजेश जैन रज्जन भी रानू जैन फाफाडीह वाले भी पहुचे ओर मुनिश्री की अगवानी की शुक्रवार सुबह 6 बजे मुनिश्री का पुनः विहार होगा टाटीबंध में आहारचार्य व सामायिक उपरांत पूज्य मुनिश्री पुनः चन्द्रगिरि की ओर विहार करेंगे
130 किलो मीटर बचा चन्द्रगिरि
पूज्य मुनिश्री निरंजन सागर जी मुनिराज को 3 मार्च के पहले चन्द्रगिरि पहुचना है और अभी चन्द्रगिरि 130 किलो मीटर ओर शेष बचा है।
*एक ही टाइम आहार जल लेते है मुनिराज*
चाहे मौसम कोई भी क्यों न हो दिगंबर मुनिराज विधि पूर्वक चौबीस ग्घन्टे में मात्र एक ही बार आहार व जल लेते हैं इसके बाद चौबीस ग्घन्टे कुछ भी नहीं लेते बाबजूद इसके वह नँगे पैर रोजाना तीस से चालीस किलो मीटर तक पद विहार करते हैं वो भी सूर्योदय से सूर्यास्त होने के पहले तक ही विहार करते है जहां सूर्यास्त हो फिर वहां यदि घनघोर जंगल ही क्यों न हो मुनिराज आगे कदम नहीं बढाते।
दयोदय महासंघ के प्रवक्ता ने किये दर्शन
आचार्य विद्यासागर दयोदय महासंघ के प्रवक्ता अविनाश जैन विदिशा ने दिगंबर जैन मुनि निरंजन सागर जी के दर्शन किये मुनिश्री ने उन्हें आशीर्वाद दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811