Let’s travel together.

रमजान के पहले दिन अल अक्सा मस्जिद पर कुछ होने वाला है…हो रही ये बड़ी प्लानिंग

0 76

रमजान का महीना शुरू होने से पहले ही इजराइल ने मस्जिद अल-अक्सा में फिलिस्तीनियों के प्रवेश पर पाबंदियां लगाने की बात कही है. उधर, हमास पॉलिटिकल विंग के चीफ इस्माइल हानिया ने फिलिस्तीनियों से अपील की है कि वे रमजान के पहले दिन वेस्ट-बैंक से अल-अक्सा मस्जिद तक मार्च करें. हमास लीडर ने ये अपील एक टेलीविजन चैनल के जरिए की और साथ ही सुरक्षा कारणों से मस्जिद अल-अक्सा पर रिस्ट्रिक्शन लगाने के फैसले का विरोध किया है. पवित्र महीना रमजान मार्च की 10 या 11 तारीख से शुरू हो रहा है जिसको लेकर दुनिया भर में तैयारियां होने लगी है.

अपने बयान में हानिया ने कहा, “अल-अक्सा मस्जिद और दूसरे पवित्र स्थानों का मैनेजमेंट अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक किया जाना चाहिए. हमारे लोग अपनी मस्जिदों, चर्चों को बचाने के लिए हर तरह से प्रतिरोध करेंगे. हानिया ने अपने बयान में ये भी कहा कि वेस्ट-बैंक में इजराइल के हमले फिलिस्तीनियों को बेदखल करने के प्लान का हिस्सा हैं. कई सालों से रमजान में फिलिस्तीनियों और इजराइल बलों के बीच झड़पे देखने मिली है, इस बार के रमजान फिलिस्तीनियों के लिए और ज्यादा हिंसक होने की उम्मीद है.

वेस्टबैंक में भी फिलिस्तीनियों पर हो रहे हमले

7 अक्टूबर के बाद इजराइल ने गाजा ही नहीं बल्कि वेस्ट-बैंक में रहने वाले फिलिस्तीनियों के खिलाफ भी अपनी कार्रवाई तेज की है. इजराइल सुरक्षा बलों ने जेनिन कैंप के अलावा वेल्ट-बैंक में कई फिलिस्तीनी बस्तियों में रेड कर लोगों को गिरफ्तार किया है. वेस्ट-बैंक में इजराइली बलों और फिलिस्तीनियों के बीच हुई झड़पों में 7 अक्टूबर के बाद से करीब 410 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 4600 लोगों घायल हुए हैं.

“गाजा में लड़ाई जारी रखने के लिए तैयार हैं”

सीजफायर पर चल रही बातचीत पर हमास लीडर ने कहा कि हमास सीजफायर के लिए बातचीत में फिलेक्सिबिलिटी दिखा रहा है लेकिन साथ ही वह लड़ाई जारी रखने के लिए भी तैयार है. गाजा युद्धविराम को लेकर मिस्र और कतरी चैनल के जरिए पिछले एक महीने से बातचीत चल रही है, मीडिया की खबरों के मुताबिक हमास को 40 दिन के सीजफायर के लिए मसौदा सौंपा गया है जिसपर वे अध्ययन कर रहा है. सीजफायर के मसौदे में 40 इजराइली बंधकों को छोड़ने के बदले 400 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा. इसके अलावा मसौदे में गाजा वासियों को वापस से नॉर्थन गाजा भेजने और ऐड ट्रक्स की गाजा में एंट्री शामिल है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811