Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सूने घर मे चौरो का धावा ले उड़े टीवी व होम थियेटर

0 144

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा में बीती रात चौरो ने सूने मकान को निशाना बनाया और पूरे घर का सामान तितर बितर कर जब कीमती सामान जेबरात नहीं मिले तो होम थियेटर ओर टीवी लेकर चंपत हो गए।
चोरी की यह घटना धरसीवा जनपद के समीप रहने वाले हेमंत कश्यप के मकान में हुई पीड़ित हेमन्त कश्यप ने बताया कि उनका मकान साई सदन कालोनी में है वह सोमवार साम 6 बजे अपने परिवार के साथ अपने बहन के घर दुर्ग गए थे मंगलवार की साम 5 बजे जब वह घर पहुचे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है अंदर पूरा सामान तितर बितर पड़ा हुआ है टीवी एवं होम थियेटर गायब है ,आलमारी का ताला भी टूटा मिला चोरी की घटना की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने मौका मुआयना किया और अज्ञात चौरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लोकल के ही हो सकते हैं चोर
चोरी की वारदात में लोकल के ही चौरो का हाथ होने की संभावना जताई जा रही कारण यह कि लोकल के निगरानी चोरा ही गांव के हर रहवासी मकानों पर कड़ी नजर रखते हैं कि कब कौन घर सूना छोड़कर जा रहा है और जैंसे ही कोई रहवासी कहीं बाहर जाता है लोकल के चोरा अपना कारनामा दिखा देते हैं यदि स्थानीय पुलिस लोकल के निगरानी चौरो से पूंछताछ करे तो चोरी का खुलासा हो सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811