सिर्फ वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बृजेश राठौर उनके क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना की वजह से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी पर आक्रोशित नजर आए। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष के सामने आपत्ति जताई और शिकायती लहजे में कहा कि सीवर परियोजना का कामकाज देख रहे पीएचई प्रभारी संचित ढिमरी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता की अपील पर पार्षदों द्वारा संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। दूसरी ओर कुछ पार्षद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता और नगरपालिका में नवीन कार्यकाल की शुरुआत कर रहे सीएमओ तेज सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद बृजेश राठौर वार्ड 22 के पार्षद व जल प्रकोष्ठ समिति के चेयरमैन राजू ओझा आपस में भिड़ गए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।