11अप्रैल को उमा भारती सोमेश्वर धाम रायसेन किले पर करेगी भगवान शिव का अभिषेक
रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुवे को लिखा पत्र
रायसेन।कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान के बाद तेजी से गरमाया रायसेन शिव मंदिर के ताले खोले जाने का मामला।पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने किया ताले में बंद सोमेश्वर धाम मंदिर में शिव अभिषेक करने का एलान।कलेक्टर रायसेन को लिखा पत्र मप्र में शराब बंदी के बाद अब रायसेन में बंद मन्दिर को खोले जाने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ आई उमा भारती।
11 अप्रैल दिन सोमवार को उमा भारती सोमेश्वर धाम रायसेन किले पर भगवान शिव का अभिषेक करेंगी।बीते रोज व्यास गद्दी से शिवमहापुराण कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के सामने पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह से आजादी के बाद से बंद मंदिर के ताले खोले जाने की अपील थी ।रायसेन किले पर स्तिथ शिव मंदिर साल में केवल 12 घण्टे के लिए शिवरात्रि में खोले जाने की है अनुमति।

