समस्या निवारण हेतु राज्यमंत्री ने दिया आश्वासन
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
बरेली नगर के बायपास रोड बुद्ध नगर पर संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 647 वी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में अहिरवार समाज संघ तथा AAAP संघ के तत्वाधान मनाई गई।
जयन्ती कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्यातिथ्य एवं रविदास समाज के संस्थापक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार एवं अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी माननीय हनुमत सिंह बौद्ध साहब, बरेली नगर अध्यक्ष माननीय हेमंत चौधरी साहब, वक्ता, लेखक एवं समाजसेवी डॉ मेजर मनोज राजे जी, संघ की प्रदेश लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट अनीता सिंह छावई , सृष्टि हॉस्पिटल संचालक डॉ राज सूर्यवंशी, प्रदेश संगठन एम एल बघेल , प्राचार्य एल पी अहिरवार , संभागीय संगठक पी एस नरवरिया , जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी , जिला प्रभारी सी एल बम्होरया , पार्षद शैलेंद्र पटेल , पूर्व जनपद सदस्य श्री गणेश प्रसाद चौधरी नेताजी, पोहप सिंह चौधरी नेताजी,पूर्व जनपद सदस्य मांगीलाल अहिरवार , जनपद सदस्य भूरे लाल अहिरवार , जनपद सदस्या श्रीमती रामकुंवर अहिरवार जी ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रभारी कमलेश कुमार अहिरवार , किसान एवं मजदूर प्रकोष्ठ जिला प्रभारी कड़ोरी लाल स्वजातीय प्रवुध्द जन सैकड़ो की संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं संत रविदास जी के अनुयाई एकत्रित हुए और संत रविदास जी के जीवन चरित्र एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने उद्बोधन के दौरान, कार्यक्रम के सूत्रधार हनुमत सिंह बौद्ध जी के मांग पत्र का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की किसी बहन बेटी के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा, मेरा यही उद्देश्य है की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना। कुछ समस्याओं का मंच पर ही समस्याओं निराकरण कराया गया।
अध्यक्षीय भाषण में डॉ जगदीश सूर्यवंश ने समाज से आग्रह किया के महान पुरुषों के विचार आधार पर चलने की आवश्यकता है और संघ की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश के प्रभारी हनुमत सिंह बौद्ध जी ने बताया महापुरुषों को किसी जाति, धर्म या क्षेत्र की सीमाओं में बांध कर ना रखें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज व राष्ट्र का कल्याण कर सकते हैं। एवं हमारा उद्देश्य सिर्फ जयंती मनाना नहीं है बल्कि जयंती के माध्यम से लोगों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों से मुक्त करना है। इसी दौरान माननीय मंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराए। माननीय मंत्री के द्वारा समाज संघ के समर्पित पदाधिकारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सभी पदाधिकारी ने माननीय मंत्री को मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश संगठक एम एल बघेल द्वारा किया गया।