Let’s travel together.

रेलवे ने मंदिर तोड़ने भेजा नोटिस, मामले में हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने कही ये बात, जानें क्या है मामला

0 61

विदिशा। अमृत भारत स्टेशन योजनान्तर्गत विदिशा रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है । जिसमें लगभग 18 करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यों के लिए विदिशा के श्रद्धालुओं की आस्था के बड़े केंद्र सिद्धेश्वरी माता मंदिर के हिस्से को भी हटाने की योजना है जिसके विरोध में आज अनेक श्रद्धालुओं और सनातन हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया।

दरअसल, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि अभी 2 दिन पहले रेलवे ने पत्र लिखकर बताया है कि वह मंदिर का एक हिस्सा तोड़कर वहां से सड़क और रेलवे स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम मंदिर के बगल से ही निकालना चाहते है । मंदिर के इस हिस्से को तोड़ने के लिए आज का दिन तय किया था इसके विरोध में विदिशा का हिंदू समाज यहां मंदिर पर उपस्थित है और किसी भी कीमत पर हम मंदिर को छूने नही देंगे।

वहीं श्रद्धालु जितेंद्र यादव का कहना है कि एक ओर देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है तो दूसरी ओर सरकार मां भवानी का मंदिर तोड़ रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। जेसीबी के सामने लेट जायेंगे और अपना खून पानी की तरह बहा देंगे, लेकिन मंदिर की एक ईंट को भी हटाने नहीं देंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |     शिवपुरी से बाल विवाह के खिलाफ महाजंग का आगाज: विधायक देवेंद्र जैन ने रथ को दिखाई हरी झंडी     |     होटल या पब्लिक चेंजिंग रूम का शीशा असली है या स्पाई कैमरा?अपनी प्राइवेसी को लेकर रहें सतर्क     |     सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811