Let’s travel together.

MSP मांगना क्या बुरी बात है? पुलिस वाले किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे- अमेठी में बोले राहुल गांधी

0 43

राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज उत्तर प्रदेश के अमेठी में है और यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर केंद्र पर जमकर निशाना साधा. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए राहुल ने कहा कि किसान मांग क्या रहा है, वह तो यही मांग रहा है कि हमको MSP दो तो इसमें बुरी बात क्या है. पुलिस वाले किसानों को दिल्ली आने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का काम मुद्दों को भटकाना है.

अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसान पुलिसवालों को खाना खिला रहे हैं जबकि पुलिसवाले किसान को दिल्ली आने से रोक रहे हैं. किसानों की एमएसपी की मांग पर उन्होंने कहा कि किसान मांग क्या रहा है, किसान मांग रहा है कि हमको एमएसपी दो तो इसमें बुरी बात क्या है. हमने लिखकर दे दिया है कि किसान को एमएसपी की गारंटी देंगे.

आप वीडियो देख रहे हो, वो पैसे गिन रहेः राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में किसान, युवा, गरीब और छोटे व्यापारी हमारे पास आए और उन्होंने अपने दिल की बात मुझे बताई. किसी ने महंगाई की बात की तो किसी ने बेरोजगारी की बात की तो किसी ने जीएसटी की शिकायत की. उन्होंने कहा कि पहली यात्रा में मैं यहां से नहीं गुजरा, इसलिए अब मैं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर अमेठी में आपके सामने हाजिर हूं.

उन्होंने कहा, “आज देश के युवा मोबाइल फोन पर 7-8 घंटे वीडियो देखते रहते हैं, एक दूसरे को वीडियो भेजते रहते हैं. लेकिन अडानी और अंबानी के बेटे मोबाइल में वीडियो नहीं देखते, वो अपने पैसे गिनते रहते हैं. आप लोग वीडियो देखते रहते हो. जिसे बैट पकड़ना नहीं आता, आज हिंदुस्तान के क्रिकेट को चला रहा है. यही देश की सच्चाई है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आग लगी हुई है. वहां पर मोदी सरकार ने दो समुदायों के बीच लड़ाई करवा दी. मणिपुर में लोगों को मारा गया है, कई लोगों के घर जला दिए गए हैं. वहां पर तो सिविल वार जारी है. लेकिन आज तक प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर नहीं गए.

इससे पहले राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ के अमेठी के गांधी चौक पहुंचने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राहुल वापस जाओ के नारे भी लगाए. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता जय श्रीराम का झंडा लेकर वहां पहुंच गए. पार्टी के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा की अगुवाई में राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811