Let’s travel together.

‘मैं ठीक हूं’, पति से अलग होने के बाद पहली बार नजर आईं ईशा देओल

0 123

ईशा देओल कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसकी वजह उनके और भरत तख्तानी के तलाक की जानकारी थी. दोनों ने साल 2012 में परिवार की रजामंदी से शादी की थी. लेकिन फरवरी 2024 में दोनों ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया और अलग हो गए. उनकी तलाक की खबर सुनकर लोग हैरान हो गए थे. तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल मीडिया से दूर नजर आई थीं. लेकिन अब ईशा पहली बार मीडिया के सामने आईं.

ईशा को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जब वो अपनी कार से उतर रही थीं. उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनसे बात कर उनकी खैरियत पूछी, तो उन्होंने जवाब दिया- “मैं ठीक हूं.” लेकिन उनके चेहरे से उदासी झलक रही थी. ईशा के तलाक के बाद उनकी मां हेमा मालिनी उनका साथ दे रही हैं. इसके साथ उनकी दोनों बेटियां उनके साथ ही रहती हैं. ईशा और भरत ने शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. उसके 12 साल बाद शादी की थी.

सोशल मीडिया पर वायरल

बात करें ईशा के लुक की तो इस दौरान उन्होंने डेनिम के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था और व्हाइट कलर की ही कैप लगाई थी. ईशा देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनके वीडियो को देखकर उस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘पापा का पैसा मिल गया, बढ़िया हूं, इसलिए तलाक भी कर लिया.’ एक ने लिखा, ‘जल्द दूसरी शादी होगी’ एक ने कहा, ‘जवानी के दिनों की हेमा मालिनी’ इस दौरान ईशा अकेले दिखीं.’ उनके साथ बेटियां नजर नहीं आईं.

मिलकर करेंगे बेटियों की परवरिश

बेटी के अपने पति से अलग होने की खबरों से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दुखी हैं. वहीं ईशा देओल और भरत तख्तानी की बेटी अभी ईशा के पास ही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि वो दोनों अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811