Let’s travel together.

देश के 28 राज्यों में फैला नया वैरिएंट ओमिक्रोन::4400 के पार मामले

0 556

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 4400 के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4,461 हो गई है। ओमिक्रोन अब तक देश के 28 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है।

कोरोना को लेकर राहत की खबर!

इसी बीच, देश में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 जनवरी को 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर 8,21,446 हो गए हैं।

मार्च तक आएगी फाइजर-बायोएनटेक की नई वैक्‍सीन

इसी बीच, फाइजर इंक के चीफ एग्जिक्‍यूटिव एल्‍बर्ट बोर्ला ने कहा कि उनकी कंपनी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए अपनी वैक्‍सीन को रीडीजाइन कर रही है। कंपनी को उम्‍मीद है कि ये नई वैक्‍सीन इस नए वैरिएंट पर कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि नई वैक्सीन मार्च तक लान्च कर दी जाएगी। एल्‍बर्ट ने बताया कि फाइजर के पास इस वैक्‍सीन के उत्‍पादन के लिए पूरी क्षमता है। इसलिए इसको बड़ी मात्रा में तैयार करने में कोई दिक्‍कत नहीं आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811