Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 08 फ़रवरी 2024

0 32

मेष राशि –  मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।

वृष राशि – धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।

मिथुन राशि – खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

कर्क राशि – आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

सिंह राशि – नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है,आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे।

कन्या राशि – लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

तुला राशि – आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। घर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। नवीन योजनाओं से लाभ होगा। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न करेंगे। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज कड़ी मेहनत का दिन है और इसके कारण आप अधिक तनावग्रस्त और बेचैन होंगे। आपके छोटे भाई या बहन का समर्थन आपको आत्मविश्वास देगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

धनु राशि –सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है। अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मकर राशि –लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं। और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बातचीत और संबंधों में सुधार हो सकता है।

कुंभ राशि- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
मीन राशि – व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |     सड़क के घटिया निर्माण पर नागरिकों ने जताई नाराजगी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से आक्रोश     |     श्रम निष्ठा कल्याणी का भाव से अपने जीवन में परिवर्तन लाए- उत्तम सिंह कुशवाह     |     सर्व स्वर्णकार सोनी समाज रायसेन की 140 सदस्यो बाली कार्यकारिणी घोषित, परिवार परामर्श मंडल का भी गठन     |     मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने किया रायसेन एस पी का आभार व्यक्त     |     त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही     |     बुदनी उपचुनाव में आज से शुरू होगा घमासान, भरे जाएंगे नामांकन     |     शरद पूर्णिमा पर मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगाकर बांटी गई खीर     |     दीवानगंज तालाब सहित आसपास के तालाबो में लगा गंदगी का अंबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811