Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 03 फ़रवरी 2024

0 42

 मेष राशि –कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे जिससे आप अपने बॉस से सम्मानित भी होंगे। बच्चों की सेहत और पढ़ाई का बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज आप जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।  एनीमिया के रोगियों को संतुलित आहार लेना चाहिए, इसे बढ़ने से रोकने के लिए भोजन के साथ चाय या कॉफी से लेने से बचें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज विशेष लाभ मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी में शामिल होंगे।
 वृष राशि – कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी होगी।  बच्चों का व्यवहार कुछ चिंता का कारण बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की खराबी के कारण डॉक्टर की सलाह लेंगे। आज शेयर मार्केट में आपको स्टील सेक्टर से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज लव पार्टनर से बात न होने कारण मानसिक तनाव रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपकी मित्रता में बदलने वाली है।

 मिथुन राशि  अपने कार्य क्षेत्र में आज आप नई रणनीतियों का प्रयोग करेंगे। नौकरी में परिवर्तन करना उचित नहीं है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आप सोच विचार कर ही निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने लव पार्टनर के साथ शाम को पार्टी करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो सफल होगी।

 कर्क राशि – अधीनस्थों की मदद से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। रेस्टोरेंट या होटल इंडस्ट्री वालों के यहां ग्राहक बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आप किसी की सलाह अवश्य लेंगे। एफएमसीजी सेक्टर में आज आपका निवेश निश्चित लाभ दिलाएगा। किसी के प्रति आपका ज्यादा स्नेह आपको परेशान कर सकता है। मधुमेह के रोगियों को अपना ब्लड शुगर नियंत्रण में रखना चाहिए। यात्रा पर जाते समय अपने सामान की सुरक्षा जरूर करिएगा नहीं तो कीमती वस्तु खोने का योग बन रहा है।
सिंह राशि – क्षमता और नई चीजें सीखने की इच्छा से करियर में नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझेगा। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी जिससे संबंध मजबूत होंगे। आपके नवीन विचार आपको लाभ कमाने में मदद करेंगे। अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए आपको अपनी वाणी पर कड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप कल की तुलना में अधिक ऊर्जावान रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको अपने लाभ के लिए एक्टिव और सतर्क भी रहना पड़ेगा।

 कन्या राशि –व्यावसायिक मामले सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। पार्टनरशिप में कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है आपसी बातचीत करके सुलझा सकते हैं। मेहमान आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में कोई वैवाहिक समारोह होने वाला है। अनजाने व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते समय सतर्क रहें नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो जाएगा। आपकी किसी और से बातचीत आपके प्रेम संबंधों में अनबन का कारण बन रही है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को समय पर दवा लेनी चाहिए नहीं तो आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 तुला राशि – कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आपको बहुत कूटनीतिक व्यवहार करना होगा और अनावश्यक झंझटों से बचना होगा। आज कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल सकता है जो आपको बड़ी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा लेकिन आप उस व्यक्ति की प्रमाणिकता की जॉच जरूर कर लें। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। पैर में चोट लगने का योग बन रहा है इसलिए सावधान रहें।

 वृश्चिक राशि –कार्य स्थल पर कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने और उनके दिन प्रतिदिन की गतिविधि नोटिस करने के लिए नियुक्त किया जा सकता है। परिवार में सभी सदस्यों से मधुर संबंध बनाए रखने के लिए सकारात्मक भाव का होना बहुत जरूरी है। आज आपका खर्च परेशान कर सकता है। प्रेम आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। योग और व्यायाम के द्वारा आपकी जो मानसिक व्यथा है वह दूर हो जाएगी। आज की यात्रा बड़ी कष्टप्रद रहने वाली है।

 धनु राशि-जो काम कर रहे हैं उसकी जानकारी बहुत जरूरी है, इसका ज्ञान आप मार्केट विश्लेषण से करें। अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे जिससे आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घरेलू स्थिति में कुछ बदलाव बहुत जरूरी है जो आज आपको करना चाहिए। आपको वित्तीय योजनाओं में निवेश करने से पहले दिशा निर्देश अवश्य पढ़ना चाहिए नहीं तो हानि संभव है। दोपहर बाद धन लाभ होगा। एकतरफा प्रेम करने से आपको कुछ नहीं मिलने वाला आप कहीं और प्रयास करें। शाम को वाहन चलाते समय ज्यादा ध्यान रखें दुर्घटना हो सकती है।
 मकर राशि-व्यापार में प्रगति के लिए दूसरे शहर यात्रा पर जाएंगे। आपकी समस्या पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने की वजह से आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा। आप किसी भी प्रकार के निवेश से अपने को दूर रखें आज आर्थिक हानि होने का योग बन रहा है। मित्रों के साथ आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

कुम्भ राशि – अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई टीम की नियुक्ति करेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग नई जॉब की तलाश करेंगे। परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले आप यह ध्यान रखें कि सबके हित में आपका निर्णय हो। आज आप मकान या प्लाट की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। मकान का किराया मिलने से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए आप एक दूसरों के बात को ना कांटे सामंजस्य बना कर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको बाहरी भोजन और जंक फूड नुकसान पहुंचा रहा है।
मीन राशि कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में ख़ुशियाँ और सौहार्द लाने के प्रयास सफल होंगे। व्यवसायियों के पास आकस्मिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार होगा।  आप किसी बात को लेकर के बहुत परेशान रह सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपकी प्रसिद्धि के लिए अच्छा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     रामलीला गेट के टाइल्स गिरे,बड़ा हादसा टला,राहगीर बाल बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811