Let’s travel together.

मालिक गया था नहाने नौकर ने कर दिया बड़ा कांड, लगा दिया लाखों रुपए का चूना , जानिए क्या है पूरा मामला..

0 82

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नौकर ने अपने ही मालिक को धोखा दिया है। मलिक नहाने गया था नौकर ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोशपुरा नंबर एक की है। जब मलिक को पता चला तो वह सीधे नौकर के घर पहुंचा और उसे पकड़ा। नौकर ने मलिक को बताया कि उसका जेवर और नगदी जुए में हार गया है। जिसकी शिकायत मलिक ने थाने में की है। वहीं पुलिस ने नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

 कालीचरण सोनकर मछलियों का कारोबार करते हैं और वह ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनके यहां 10 सालों से गोशपुरा नंबर एक में ही रहने वाला दिलीप बाथम नौकर का काम करता था। दिलीप रोज की तरह सुबह घर की साफ सफाई कर रहा था। तभी कालीचरण नहाने के लिए चला गया। जिसका फायदा दिलीप ने उठाया और अलमारी खोलकर उसमें रखे 60 हजार रुपए नगद, 3 तोला से अधिक वजन सोने की 6 अंगूठियां लेकर रफू चक्कर हो गया। जब कालीचरण नहाने के बाद बाहर आया तो अलमारी खुली हुई थी। नगदी और जेवर के साथ-साथ नौकर भी गायब था।

कालीचरण तुरंत दिलीप के घर पहुंचा। मालिक ने उसे नगदी और जेवर वापस मांगे तो उसने बताया कि वह घर से चुराया गया पैसा और जेवर जुए में हार गया है। नौकर के द्वारा इस बात को सुन मालिक थाने पहुंचा और शिकायत की। लेकिन तब तक दिलीप बाथम फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कालीचरण की शिकायत पर आरोपी नौकर दिलीप बाथम के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्वालियर थाना पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811