मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के ग्राम दीवानगंज में रविवार को नए गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें आसपास क्षेत्र के भक्तगण सहित दूसरे प्रदेश के लोग भी उपस्थित हुए रविवार को दिनभर नए गुरुद्वारा में भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा दोपहर बाद विशाल लंगर का आयोजन हुआ जिसमें भारी से भारी संख्या में लोगों ने लंगर में भाग लिया बता दें कि नए गुरुद्वारा में गुरु नानक जयंती के कुछ दिन बाद कई दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन होता है इसकी समाप्ति पर विशाल लंगर का आयोजन होता है मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के भक्तगण भी लंगर में भाग लेते हैं
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861