Let’s travel together.

ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने 7 साल से बंद पड़े थिएटर का उद्धार कर दिया

0 38

साल 2017 में मुंबई के चर्चगेट के पास बना एक थिएटर बंद कर दिया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह थिएटर में खराब टिकट बिक्री और मल्टीप्लेक्स से मुकाबला करना था. इस थिएटर का नाम था EROS जो चर्चगेट में बना हुआ था. इसलिए वो शहर के कई हिस्सों से आसानी से जुड़ जाता था. इसी थिएटर में अजय देवगन और कंगना रनौत की साल 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के ‘तुम जो आए जिंदगी में’ गाने के कुछ सीन को भी शूट किया गया था. अब सात साल बाद, शहर को अपना थिएटर वापस मिलने जा रहा है.

इससे पहले साल 2018 में भी EROS सिनेमाघर को खोलने की अफवाह उड़ी थी. उस समय कहा गया था कि जहां पहले थिएटर में 1204 सीटों की व्यवस्था थी.अब बालकनी की जगह फर्स्ट फ्लोर बनाकर इसमें 300 सीट कर दी जाएंगी. लेकिन साल 2018 में ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसके बाद साल 2023 में फिर अफवाह उड़ी कि EROS सिनेमाघर को ध्वस्त किया जा रहा है, जिस वजह से बहुत हंगामा हुआ क्योंकि ये शहर का काफी पुराना थिएटर था. इसे साल 1938 में बनाया गया था, जो शहर की एक ऐतिहासिक इमारत है. पिछले साल इसको लेकर मामला इतना बढ़ गया था कि BMC को सफाई देनी पड़ी कि इस बिल्डिंग को नहीं गिराया जा रहा है.

EROS सिनेमाघर को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर खोला जा रहा है. ये जानकारी IMAX कॉर्पोरेशन के वीपी सेल्स प्रीतम डेनियल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा- “भारत के ICONIC सिनेमाघरों में से एक मुंबई में EROS थिएटर है. PVRINOX 26 जनवरी को इस आइकॉनिक सिनेमाघर में IMAX का उद्घाटन करेगा”. सिनेमाघर में IMAX ऑडिटोरियम के अलावा कुछ और स्क्रीन भी होंगी. इसमें सबसे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ चलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811