मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुस्काबाद रेलवे फाटक पर बुधवार शाम के वक्त मुस्काबाद स्थित रेलवे गेट बंद था। बंद गेट के नीचे से निकलकर एक 60 वर्षीय महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी इसी दौरान शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीना वी पति चांद मियां उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम हिनोतिया थाना करारिया जिला विदिशा जो पति के साथ अपने भाई के घर ग्राम गीदगढ़ जा रही थी। ग्राम मुस्काबाद में एक घर में नमाज पढ़ने रुक गई उनके पति चांद मियां रेलवे गेट के उसपार मोटरसाइकिल लेकर खड़े हो गए। इतने में रेलवे गेट बंद हो गया नमाज पढ़कर जैसे ही मृतक जरीना वी रेलवे गेट के नीचे से निकाल कर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बीरबल सिंह एएसआई रघुवीर सिंह दांगी, आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक जितेंद्र शर्मा, मौके पर पहुंचे मर्ग कायम किया गया।