Let’s travel together.

एक हफ्ते पहले बताएं, फिर अयोध्या आएं… VIP-VVIP से CM योगी की अपील

0 48

प्राण प्रतिष्ठा के अगले ही दिन राम भक्तों का सैलाब भगवान राम के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा. रामलला के दर्शन के लिए लाखों रामभक्त पुलिस बैरिकेड तोड़कर मंदिर में प्रवेश हो गए जिसके बाद पुलिस प्रशासन को भीड़ पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहां, स्थिति का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और खुद मंदिर जाकर व्यवस्था की समीक्षा की.

वहीं, सीएम योगी ने कहा है कि हर रामभक्त को रामलला का सुगम दर्शन कराना हमारा कर्तव्य है. इसके लिए उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वह सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करके भगवान के दर्शन कराए. इसके अलावा सीएम ने VIP और VVIP लोगों से कहा गया है कि वह अयोध्या आने से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इसकी सूचना दें. वीआईपी ने अनुरोध किया गया है कि वह आने से एक हफ्ते पहले ही सूचना दें.

वहीं, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मंदिर की व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दी गई है. सीएम ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करने के आदेश दिए हैं.

श्रद्धालुओं के लिए पानी-व्हीलचेयर

इसके अलावा दर्शन करने आ रहे भक्तों की सुविधाओं के लिए भी खास ध्यान रखा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं के लिए पानी, व्हीलचेयर और जूट मैटिंग जैसी व्यवस्था का इंतजाम किया जाए. वहीं, जिन श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर लिए हैं उनके लिए बस और सेवाएं भी आसानी से उपलब्ध हों.

पुलिसकर्मी मर्यादित रखें अपना व्यवहार

सीएम ने कहा कि राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और जन्मभूमि पथ पर, जहां भी दर्शनार्थी हों उन्हें कतारबद्ध तरीके से खड़ा किया जाए ताकि भगदड़ न मचे. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी पथों पर राम भजन, लो-ट्यून पर बजाए जाएं. इसके अलावा सीएम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में जो पुलिसकर्मी लगे हैं उनका व्यवहार मर्यादित होना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811