Let’s travel together.

रायसेन जिले के ऊर्जावान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा का एक वर्ष का कार्यकाल रहा है बेमिसाल…..

0 170

 

प्रदेश भाजपा संगठन ने विगत 25 जनवरी को सौंपी थी रायसेन जिला भाजपा संगठन की कमान

सी एल गौर  रायसेन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा रायसेन जिले के ऊर्जावान युवा भाजपा नेता राकेश शर्मा की बेवाक मेहनत और उत्कृष्ट कार्य शैली को देखते हुए उन्हें विगत वर्ष 25 जनवरी को रायसेन जिले का जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था के जिनका 25 जनवरी 2024 में पूरा एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ज्ञात हो कि अभी तक के रायसेन जिला भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार सबसे कम उम्र के युवा को जिला भाजपा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर काम करने की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई है अपने आप में श्री शर्मा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, 42 वर्षीय राकेश शर्मा रायसेन जिले के भाजपा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए बेहतर तरीके से अपनी स्पष्ट कार्य शैली और ईमानदारी के साथ पार्टी संगठन की सेवा करते आ रहे हैं उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को रायसेन जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में से तीन विधानसभा क्षेत्र सांची, उदयपुरा एवं भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को भारी सफलता प्राप्त हुई है । इसके साथ ही रायसेन जिले में भाजपा का लगभग 56% वोट प्रतिशत भी बड़ा है यह जिला भाजपा संगठन की मेहनत के कारण हासिल हो सका है। जिले के ऊर्जावान युवा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा की कार्यशैली की बात की जाए तो उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पद पर रहते हुए शुरू किया था इसके बाद वह जिला भाजपा युवा मोर्चा के भी जिला अध्यक्ष रहे इस दौरान उन्होंने पूरे जिले में भाजपा युवा मोर्चा के लिए मजबूती प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया इसके पश्चात उनके कार्य कुशलता और मेहनत को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें सबसे युवा एवं कम उम्र के जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में रायसेन जिले की संगठन की कमान सौंपी गई जिसे वह बखूबी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। मृदुभाषी, मिलनसार और स्पष्ट कार्यशैली के लिए वह जाने जाते हैं उन्होंने पुराने से पुराने भाजपा कार्यकर्ता को भी संगठन से जोड़ने का कार्य किया है, इसके अलावा युवा कार्यकर्ताओं की उनके साथ बड़ी तादाद है पार्टी में वह सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक समान रूप से साथ लेकर चल रहे हैं। भाजपा पार्टी का सदस्यता अभियान हो या प्रधानमंत्री जी की भारत संकल्प यात्रा हो और चाहे पार्टी नेतृत्व के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमों की बात हो सभी में श्री शर्मा अग्रणी भूमिका निभाते हुए सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं । पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें सोपी उस पर वह हमेशा खरा उतरे हैं। इतना ही नहीं जिला भाजपा अध्यक्ष शर्मा जिले के ऐसे पहले जिला भाजपा अध्यक्ष हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री,मुख्यमंत्री जैसे बड़े नेतृत्व के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्हें मंच पर भी उनके साथ अपने विचार व्यक्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज 25 जनवरी 2024 को उनका 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811