अभिषेक असाटी बकवाहा
मध्य प्रदेश एक पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के तत्वाधान में वन मंडल छतरपुर की अंतर्गत परीक्षित बक्सवाहा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के साथ अनुभूति कैंप लगाया गया
वन परिक्षेत्र अधिकारी एस के सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूली बच्चों के साथ मंगलवार को इमली घाट सगोरिया मैं किया गया जिसमें चयनित विभिन्न स्कूलों की 120 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सम्मिलित हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 8 बजे से नेचरं ट्रेल, पक्षी दर्शन, वनस्पतियों की पहचान एवं उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षण प्रेरकों के द्वारा कराया गया अनुभूति कार्यक्रम मे चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी रखी गई इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायका राम सिया भारती एवं जनपद अध्यक्ष बक्सवाहा मझौरा सरपंच के द्वारा पुरस्कार एवं प्रस्तुति पत्र से सम्मानित किया गया छात्र-छात्राओं को पोस्टिक सुल्पाहार एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था वन विभाग के द्वारा की गई कार्यक्रम मैं उपस्थित संजीव झा वन संरक्षक छतरपुर, सर्वेश सोनवानी वन मंडल अधिकारी छतरपुर के निर्देशन में उप मंडल अधिकारी बक्सवाहा वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके सचान, उमाशंकर पटेरिया एवं वन अमला मौजूद रहा।