Let’s travel together.

अयोध्या में राम मंदिर से आया भयंकर VIDEO, देर रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों का टूट पड़ा मेला

0 60

अयोध्या:  अयोध्या में राम मंदिर के कपाट मंगलवार को आम जनता के लिए खुल गए। एक दिन पहले इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ की गयी।स्थानीय और अन्य राज्य के लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार देर रात को ही मंदिर परिसर की ओर जाने वाले राम पथ पर मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हो गए। मंगलवार की सुबह से ही श्रीराम जन्मभूमि पर बने मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है। तड़के 2 बजे से ही बड़ी तादाद में लोग यहां जुटने लगे। भीड़ में मौजूद लोग गेट के सामने ‘जय श्री राम’ का उद्घोष कर मंदिर के अंदर दाखिल हो रहे हैं। इसके साथ ही अयोध्या के स्थानीय निवासी भी दर्शन-पूजन करने के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूलों से सजाए द्वार के समीप बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को बताया कि मंदिर मंगलवार से खुलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया।

वहीं,  राम मंदिर के उद्घाटन से करीब 2 सप्‍ताह पहले अयोध्‍या में सभी होटल की बुकिंग हो चुती है।  यहां होटल में एक दिन के कमरे की कीमत इतना हाई रेट पर पहुंच गया है कि कई  लग्‍जरी कमरों का किराया एक लाख रुपये तक हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811