Let’s travel together.

साइकिलिंग का संदेश देते हुए भगवान राम के दर्शन के लिए निकली शिवपुरी के युवाओं की टीम

0 88

 

– भगवान राम के आदर्श पर चलने के अलावा स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग का दे रहे हैं संदेश

– निरोगी काया का दिया संदेश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के 12 सदस्यीय युवाओं का दल साइकिलिंग का संदेश देते हुए भगवान राम की दर्शन के लिए ओरछा धाम के लिए निकला है। शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के 12 सदस्यीय साइकलिंग टीम के सदस्यों ने भगवान राम के दर्शन करने का संकल्प लिया है। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्रण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन के बीच इन युवाओं ने भगवान राम को आदर्श मानने के अलावा लोगों से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निरोगी काया को प्राथमिकता दें और साइकलिंग करें। इस तरह से यह युवा साइकिलिंग के अलावा भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश लोगों को दे रहे हैं। इसी बीच 12 सदस्यीय यह दल खनियांधाना से ओरछा धाम के लिए निकला है जो शनिवार को ओरछा पहुंचेंगे।

ऐसी भयंकर ठंड में नहीं मानी हार-

शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस कड़ाके की ठंड के बीच खनियांधाना के युवाओं ने हार नहीं मानी और भगवान राम के दर्शन का प्रण लेते हुए ओरछा धाम के लिए 12 सदस्यीय साइकिल का दल सुबह निकल गया। इस दौरान इस 12 सदस्यीय साइकिल दल का खनियांधाना से रवानगी के वक्त यहां के गणमान्य नागरिकों ने माला पहनकर उनका स्वागत किया और उनकी इस साइकिल यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

पिछले कई सालों से साइकलिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है यह टीम-

खनियांधाना से सुबह सुबह भयंकर सर्दी में युवाओं से भरी 12 सदस्य साइकिल टीम ओरछा धाम के लिए निकल पड़ी जिसमें साइकिल टीम के अध्यक्ष ने बताया कि यह टीम 12 सदस्यीय एक संदेश देना चाहती है जिसमें युवाओं के लिए उन्होंने बताया कि सभी लोग स्वस्थ रहें निरोग रहे व साइकिल का प्रयोग करें क्योंकि आधुनिक दौर में इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में युवा आए दिन कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहा है। दरअसल आपको बता दें कि यह टीम पिछले दो-तीन वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रही है कहीं योग शिविर लगाकर कहीं साइकिल टीम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ निरोगी रहने का प्रयास करने का संदेश दे रही है। इसी क्रम में मनीष जैन ने बताया कि कि व्यक्ति जब स्वस्थ और निरोगी रहेगा तभी वह संपत्ति और संसाधनों का उपभोग कर पाएगा। उन्होंने
कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इसधार्मिक भावना के अनुसार वह ओरछा धाम सरकार के दर्शन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811