Let’s travel together.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मगुरु कालीचरण का बड़ा बयान, बोले- समारोह में विघ्‍न डालने वाले असनातनी

0 75

रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने बड़ा बयान दिया है। कालीचरण ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विघ्‍न डालने वालों को असनातनी करार दिया है। उन्‍होंने कहा, जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वहीं सच्‍चा सनातनी है। जो विघ्‍न डाल रहे हैं वो असनातनी है। ये हमारा मत है।

अकोला (महाराष्ट्र) के संत कालीचरण मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू समाज की ओर से आयोजित बाइक रैली में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि “शंकराचार्य प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह में नहीं जा रहे हैं, क्‍या सनातन परंपरा से उलट काम हो रहा है।” जवाब में कालीचरण ने कहा, ‘जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वही सच्‍चा सनातनी है। जो विघ्‍न डाल रहे हैं वो असातनी हैं। ये हमारा मत है।’

 

उन्‍होंने कहा, देश में इस राजा के आने के बाद अनुच्छेद 370 क्‍यों हटा? बम विस्‍फोट क्‍यों बंद हुए? राम मंदिर का फैसला क्‍यों आया? यथा राजा तथा प्रजा। राजा धर्मनिष्‍ठ होगा तो प्रजा अपने आप धर्मनिष्‍ठ हो जाएगी। राजा जिस मानसिक स्थिति का होगा, प्रजा अपने आप ही वैसे बन जाती है। राजा अगर निष्‍ठावान है तो प्रजा अपने आप निष्‍ठावान हो जाएगी।

 

बाइक रैली में शामिल होंगे कालीचरण महाराज

 

श्री राम मंदिर अयोध्या भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इसी उपलक्ष्‍य में रायपुर में 20 जनवरी को जनजागरण के लिए हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इस बाइक रैली का नेतृत्व अकोला (महाराष्ट्र) के संत कालीचरण महाराज करेंगे।

महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे कालीचरण

वर्ष 2021 में रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान देकर कालीचरण सुर्खियों में आए थे। इसके बाद रायपुर के टिकरापारा थाना में कालीचरण महाराज पर एफआइआर दर्ज की गई थी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811