Let’s travel together.

नर्सिंग कॉलेज में जांच के लिए पहुंची सीबीआई टीम, यह है मामला

0 105

अनूपपुर। सीबीआई की टीम शुक्रवार को नगर के राजेंद्र ग्राम मार्ग स्थित रिलायंस इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज में जांच करने पहुंची है।

जानकारी अनुसार उच्च न्यायालय के आदेश पर नर्सिंग कॉलेज की जांच हो रही है। इसी कड़ी में रिलायंस नर्सिंग कॉलेज अनूपपुर में टीम जांच करने पहुंची।
बताया जाता है कि इस कार्रवाई में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसमें भवन, शैक्षणिक स्टाफ, स्टुडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी, क्लासरूम, लैब के साथ ही प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव,असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर को 13 से 10 साल का अनुभव सहित मान्यता से संबंधित सभी मापदंडों की जांच शाम‍िल है।
संस्‍था के दस्‍तावेजों और संस्था में मौजूदा उपलब्ध संसाधनों की जांच की जा रही है। सीबीआई की टीम शाम तक संस्था में मौजूद रही और जांच करती रही।
इसी तरह की कार्रवाई पिछले वर्ष भी नगर के दो नर्सिंग कॉलेज में हुई थी। बताया गया कि मध्‍य प्रदेश के 275 कॉलेज में से 75 कॉलेज के संचालन नियम विरुद्ध पाए गए थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811