Let’s travel together.

रन आउट हुए तो बीच मैदान में शुभमन गिल पर भड़के रोहित शर्मा, जमकर निकाली भड़ास,

0 121

मोहाली में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच जहां  भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। वहीं रोहित शर्मा की नाराजगी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल,  साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के कंफ्यूजन के चलते रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए औऱ वह इस पर इतने नाराज हुए कि बीच मैदान शुभमन पर भड़ास निकाली।

दरअसल, अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की.  फजलहक फारूकी की दूसरी गेंद को रोहित शर्मा ने मिड ऑफ की दिशा में खेला और एक रन लेने के लिए दौड़े, शुभमन गिल इस दौरान फील्डर को देख रहे थे। रोहित शर्मा रन के लिए भागे, लेकिन गिल ने उन्हें नहीं देखा, ऐसे में दोनों ही बल्लेबाज  क्रीज के एक ही छोर पर थे और रोहित शर्मा रन आउट हुए। हालांकि, इसके बाद रोहित इतना गुस्से हुए कि वह अपनी नाराजगी छिपा नहीं सके और पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल पर नाराज दिखे।

वहीं रन आउट होने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा,”ये चीजें (रन-आउट पर) होती हैं. जब ऐसा होता है तो आप निराश महसूस करते हैं, आप वहां रहना चाहते हैं और टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं. सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा. हमने गेम जीत लिया, ये ज़्यादा महत्वपूर्ण है.”

रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर आगे कहा, “मैं चाहता था कि गिल आगे बढ़ें, दुर्भाग्य से एक बहुत अच्छी छोटी पारी खेलने के बाद आउट हो गए. बहुत सारी सकारात्मकताएं. शिवम दुबे, जितेश ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, तिलक ने भी और फिर रिंकू भी अच्छी फॉर्म में हैं. हम अलग-अलग चीजें आजमाते रहना चाहते हैं – अपने गेंदबाजों को खेल की विभिन्न परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का प्रयास करें, जैसा कि आपने आज देखा, वाशी ने 19वां ओवर फेंका. हम उन क्षेत्रों में खुद को चुनौती देना चाहते हैं जिनमें हम थोड़े असहज हैं और गेंदबाज इसके आदी नहीं हैं.”

मैच की बात करें तो भारत ने शिवम दूबे (नाबाद 60 रन) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से गुरुवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान पर छह विकेट की आसान जीत से तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनायी. अनुभवी मोहम्मद नबी और युवा अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच 43 गेंद में 68 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 158 रन बनाये वहीं  भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811