Let’s travel together.

मध्यप्रदेश से लाखों कार्यकर्ता मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन जब जाएंगे तब मंदिर पूर्ण हो जाएगा व प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी- जीतू पटवारी

0 78

 

– मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न जाने पर दी प्रतिक्रिया

– शिवपुरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए आए जीतू पटवारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन यह कांग्रेस कार्यकर्ता और मैं स्वयं जब जाऊंगा जब राम मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह बात शुक्रवार को शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा था कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया गया है। इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। भारत व राम एक है। विश्वास अंतरात्मा की बात है। सौ प्रतिशत कांग्रेस परिवार जो राम को मानते हैं वह दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन तब जाएंगे तब मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा और प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हो जाएगी। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश से भी लाखों कार्यकर्ता और मैं स्वयं दर्शन के लिए जाएंगे लेकिन जब मंदिर पूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा व प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाएगी तब जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो इस पर राजनीति कर रहे हैं उनको राजनीति सभी लोगों को आर्थिक आधार पर समानता लाने के लिए करनी चाहिए। देश का आर्थिक पिछड़ापन दूर करना चाहिए लेकिन यहां राजनीति हो रही है।

भाजपा को अपना घोषणा पत्र पूरा करना चाहिए-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एक महीने से ज्यादा मप्र में नई सरकार को बने हो गया है और अब भाजपा की नई सरकार को मध्य प्रदेश में जो घोषणाएं उनके द्वारा की गई उन्हें पूरा करना चाहिए। जिसमें बहनों को बहनों को 3000 रुपए हर महीने देने की बात, गेहूं 2700 रुपए में खरीदने की बात और धान 2500 रुपए में खरीदा जाना चाहिए। इसके अलावा वर्तमान में महंगाई के इस दौर में 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कही गई थी उस वचन पत्र को भाजपा द्वारा पूरा करना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा कि हम विपक्ष में रहते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।

मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आएगी 20 फरवरी के आसपास-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों को शिवपुरी में बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा मध्य प्रदेश में 20 फरवरी के आसपास आएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और मध्य प्रदेश के गुना के रास्ते आगे जाएगी। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शिवपुरी में उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जीतू पटवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एकजुटता से काम करने की बात कही। अपने दौरे के दौरान जीतू पटवारी स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर भी गए और उनसे बातचीत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811