Let’s travel together.

परीक्षा केंद्रों पर आवंटित किए क्षमता से अधिक, आगे बढ़ाना पड़ी की परीक्षा

0 58

 इंदौर। अगले सप्ताह से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं करवाने जा रहा है। मगर परीक्षा केंद्र आवंटन में गड़बड़ी सामने आई है। जहां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को एक केंद्र पर रखा दिया। ऐसे में एमए-एमएड की परीक्षा प्रभावित होने की नौबत आ गई है। कालेज की आपत्ति के बाद विश्वविद्यालय ने पहले केंद्र बढ़ाने पर विचार किया। मगर अधिकारियों ने एमएड की परीक्षा को आगे बढ़ा दिया है। उधर नया शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हो चुका है।

दिसंबर अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय ने एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएड की परीक्षा जनवरी में रखी थी। 15 जनवरी से एमएड दूसरे-चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तय की गई। साथ ही 16 जनवरी से एमए पहला और 17 जनवरी से तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होना है। इसका समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रखा है।

दो सत्रों में होना थी परीक्षा

 

पिछले सप्ताह विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाए। जैन दिवाकर कॉलेज में सुबह और दोपहर दोनों सत्र में परीक्षा संचालित होना थी। कॉलेज ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा और कहा कि कॉलेज में लगातार दो सत्र में परीक्षा करवाना है, जो थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि एमएड की पेपर खत्म होते ही एमए की परीक्षा करवाना होगी। जबकि विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए कम से कम तीस मिनट का समय देना होता है यह स्थिति कालेज के सामने नहीं बन रही है।

एमएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बढ़ाई

 

कालेज की आपत्ति आने के बाद पहले विश्वविद्यालय ने केंद्र बढ़ाने पर विचार किया, लेकिन अधिकांश सरकारी कालेजों में दो सत्र में परीक्षा होगी। फिर विश्वविद्यालय ने एमएड की परीक्षा पंद्रह दिन आगे बढ़ाई। अब एमएड दूसरे सेमेस्टर की 27 और चौथे सेमेस्टर की 29 जनवरी से परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि एक केंद्र पर दो परीक्षाएं लगातार रख दी गई, जिसे वहां विद्यार्थियों व परीक्षा गतिविधियों को संचालन में थोड़ी परेशानी आ रही थी। इसके चलते एमएड परीक्षा का टाइम टेबल बदला गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811