Let’s travel together.
nagar parisad bareli

महिला चायना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक महिला के पति को बैठना पड़ा था भूख हड़ताल पर जब चेती पुलिस

0 66

 

– हत्याकांड का किया खुलासा, 6 आरोपी पकड़े गए

– लूट का माल भी पुलिस ने किया बरामद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बैराड़ में एक महिला चायना शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। तीन माह पहले बैराड में दिन दहाडे घर में घुसकर महिला चायना शर्मा की उसके घर में घुसकर हत्या की गई थी लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस मामले में पुलिस की लेतलतीफी को लेकर मृतक महिला के पति व उसके परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था और थाने के सामने भूख हड़ताल भी की थी। भूख हडताल के बाद पुलिस ने परिजनों को 15 दिन में मामला सुलझाने का आश्वासन दिया था। अब इसके बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पोहरी अनुविभाग के एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि महिला के घर में लूट के इरादे से घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकाण्ड में पुलिस ने 6 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अब इस आरोपियों की तलाश कर रही है।

परिवारजनों को करनी पड़ी थी भूख हड़ताल-

बीते 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर में घर में न्यौता देने की कहकर आए आरोपीयों ने दिन दहाडे महिला चायना शर्मा की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश शुरू की। परंतु आरोपीयों ने इस बारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि पुलिस भी इन आरोपीयों तक नहीं पहुंच पा रही थी। जिसके चलते परिजनों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा था। इस मामले को लेकर मृतिका चायना शर्मा के पति अजय शर्मा और परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर थाने के बाहर भूख हडताल की थी।

लूट के इरादे से घुसे एक आरोपी को पहचाना इसलिए कर दिया मर्डर-

पुलिस ने बताया है कि इस हत्याकाण्ड का मास्टरमाईड हेंमत शर्मा उम्र 16 साल निवासी गुरीक्षा थाना गोवर्धन है तो कि मृतिका के घर के पास में ही किराए का कमरा लेकर पढाई करता था। समाज का होने के नाते आरोपी का चायना शर्मा के घर आना जाना था। साथ ही मृतिका के बच्चों से आरोपी ने दोस्ती कर रखी थी। जिसके चलते आरोपी को पता था कि घर में जेवरात और अन्य सामान कहा रखा रहता है। जिसके चलते आरोपी ने अपने रूम पार्टनर महेन्द्र तोमर निवासी गुरीक्षा के साथ मिलकर रैकी की और इस बारदात की पटकथा लिखी। दोनों आरोपीयों ने इस मामले में अपने मामा पवन शर्मा उर्फ बंडा निवासी धतूरा जो कि बैराड थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है को पूरी प्लानिंग बताई। उसके बाद आरोपी अपने साथी मोनू उर्फ दीपक तोमर निवासी गुरीक्षा,भरत तोमर निवासी गुरिछा जो पहले भी लूट और हत्या के मामले में गोवर्धन थाना क्षेत्र में आरोपी है ने अपने साथी भरत तोमर निवासी गुरिछा, कल्याण उर्फ कल्ला रावत निवासी वीलवरा माता बैराड़, आरोपी बृजमोहन उर्फ खन्ना परिहार निवासी हर्रई थाना गोवर्धन, शुभम तोमर निवासी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मृतिका के घर में पटा का न्यौता देकर यह आरोपी घुसे थे। एक आरोपी को मृतका ने पहचान लिया इसलिए इस मर्डर को आरोपियों ने अंजाम दिया। जिसके चलते आरोपीयों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर लूटकर ले गए।

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार-

इस मामले में पुलिस पहले स्मैक व नशेलची युवक को इस मामले में संदेही मान रही थी लेकिन बाद में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और संदेहियों को तलाशा। एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने पत्रकारों को बताया पुलिस ने इस मामले में आदतन अपराधियों को तलाश किया। जहां कडी जोडी तो कडी जुडती चली गई और पुलिस ने इस मामले बैराड थाना प्रभारी नवीन यादव और उनकी टीम के साथ मिलकर 6 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया है कि पुलिस ने जब इन आरोपीयों से पूछताछ की तो आरोपीयों ने बताया है कि उन्हें डर था कि इस मामले का अगर खुलासा होगा तो मोबाईल सबसे बडी समस्या बनेगा। जिसके चलते आरोपीयों ने बडे शातिर तरीके से पहले मोबाईल को तोडा और उसके बाद इसे गिरमानी के तालाब में फैक दिया। जहां पुलिस ने इन आरोपीयों की निशानदेही पर तालाब से मोबाईल भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया है कि यह आरोपी इतने शातिर थे कि इन्होंने लूटे गए माल को बेचने में रिश्क नहीं लिया। उन्हें डर था कि इस माल को बेचने में यह पकडे जा सकते है। जिसके चलते आरोपी ग्वालियर गए और उन्होंने वहां गोल्ड लोन में इस सोने को 4 लाख 70 हजार रूपए में गिरवी रखा और फिर इस पैसे को लेकर आपस में बांट लिया। पुलिस ने आरोपीयों की निशानदेही पर रेडमी कंपनी का मोबाईल तालाब से जेसीबी से खोदकर जप्त किया। साथ ही पुलिस ने इस आरोपीयों से 1 लाख 9 रूपए के जेबरात,20 हजार रूपए नगद, घटना में प्रयुक्त की गई टाटा की मांजा कार क्रमांक एमपी 07 एमएम 8888 सहित, दो देशी कट्टा और दो जिंदा राउण्ड जप्त किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811