Let’s travel together.

जिले में 24 मार्च से 31 मार्च तक मनाया गया क्षय सप्ताह

0 141

-समापन कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले में 24 से 31 मार्च तक मनाए गए क्षय सप्ताह का समापन कार्यक्रम कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला क्षय समिति द्वारा सलामतपुर में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर दुबे द्वारा क्षय (टीबी) रोग के नियंत्रण एवं उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सांची बीएमओ सहित मैदानी अमले को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीतिबाला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमन दास भी उपस्थित रहे।

जिला क्षय अधिकारी डॉ प्रीतिबाला सोनकर ने बताया कि विश्व क्षय दिवस 24 से 31 मार्च तक मनाए गए क्षय सप्ताह के तहत जिले में क्षय के रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने संबंधी विभिन्न गतिविधियां संपादित की गईं। रायसेन जिले में शैक्षणिक संस्थाओं, स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों को क्षय रोग के लक्षण, उससे बचाव तथा क्षय रोग के उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिला समन्वयक डॉ आरती गंगवार को कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।क्षय सप्ताह के समापन कार्यक्रम में बीएमओ, सीएचओ, लैब टैक्नीशियन सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811