Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अमेरिका में ब्याज दर कटौती शुरू होते ही सोना-चांदी के दाम बढ़ेंग

0 18
इंदौर। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में निचले स्तरों से उछाल आता दिख रहा है। इसके बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह दबाव बनता दिख रहा है। फेड के मीटिंग मिनट्स में सभी फेड सदस्यों की ब्याज दर कटौती को लेकर एकमत रहने की जानकारी मिली है। हालांकि अब तक ब्याज दर कटौती का समय स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके असर से अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और ट्रेज़री यील्ड में तेज़ी रही और कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, 2023 के आखिरी कुछ दिनों में सोने में जोरदार तेजी देखी गई। यह तेजी इस उम्मीद से थी कि फेड मार्च 2024 की शुरुआत में दरों में कटौती शुरू कर सकता है। लेकिन नए साल की शुरुआत में कीमती धातुओं को कुछ मुनाफावसूली का सामना करना पड़ा, जबकि निवेशकों ने केंद्रीय बैंक से शुरुआती दरों में कटौती की उम्मीदों को भी कुछ हद तक कम कर दिया है।

 

फेड मीटिंग के मिनट्स के बाद से ही सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। फेड मिनट्स में कुछ संकेत दिए गए कि बैंक इस साल दरों में कटौती कब शुरू करेगा। जबकि अधिकांश फेड अधिकारियों ने 2024 में ब्याज दरों में 75 आधार अंकों तक की कटौती देखी, जबकि दर में कटौती के समय पर बहुत कम सहमती बनी।
लिहाजा 2024 की शुरुआत में सोने में कुछ कमजोरी देखी गई हालांकि अब भी सोना 2023 के दामों के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर है। इस साल ब्याज दरों में कमी से कीमती धातुओं को लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि उच्च दरें खरीदने की अवसर लागत को बढ़ा रही थी।
तकनीकी विश्लेषण : कमोडिटी विश्लेषक नृपेंद्र यादव के अनुसार इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें दबाव में रह सकती है। एमसीएक्स फ़रवरी वायदा सोने में सपोर्ट 61000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 64000 रुपये पर है। मार्च वायदा चांदी में सपोर्ट 69000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 74000 रुपये पर है। अगले महीने से सोने में अच्छी तेजी देखी जा सकती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811