Let’s travel together.
nagar parisad bareli

छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD की भविष्‍यवाणी

0 21

रायपुर।  बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तो जनवरी के पहले सप्ताह में ही जबरदस्त ठंड पड़ी थी और चार जनवरी को तो दिन का अधिकतम तापमान के मामले में बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था।

न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। रायपुर में बीते सप्ताहभर से न्यूनतम तापमान सामान्य से बढ़ोतरी ही हुई है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।इस पूरे सप्ताह रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा है। इसकी वजह से ठंड में भी थोड़ी कमी आई है। पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

वर्ष 2023 में चार जनवरी के दिन दिन के तापमान के मामले में ठंड का बीते 27 वर्षों का रिकार्ड टूटा था और चार जनवरी का दिन सबसे ठंडा था।साथ ही उस दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर भी काफी कम हो गया था। चार जनवरी 2023 को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

ठंड कम होते ही अब गर्म कपड़ों की बिक्री भी घट गई है। हालांकि दिसंबर माह में गर्म कपड़ों की बिक्री जबरदस्त रही। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़ों का कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। गर्म कपड़ों पर अभी 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811