Let’s travel together.

वृद्ध महिलाओं से ठगी कर जेवर लेकर भागा था, आरोपित युवक गिरफ्तार

0 90

रतलाम। माणकचौक पुलिस ने दान करने का झांसा देकर वृद्धा महिलाओं के सोने के जेवर ले जाने वाले युवक का करीब साढ़े पांच माह बाद पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महाराष्ट्र के भुसावल का रहने वाला है। उसने शहर में तीन माह के भीतर दो महिलाओं को ठगा था। उससे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार संतोषदेवी शर्मा निवासी कोठारी वास 13 जुलाई 2023 को क्षेत्र में स्थित अनंतनारायण मंदिर पर दर्शन करने गई थी। तभी एक युवक ने उनके पास आकर पुजारी के बारे में पूछा था। इस दौरान उसने संतोषदेवी को कुछ रुपये दिखाते हुए कहा था कि यह रुपये उसे दान करना है।

इसके बाद वह संतोषदेवी को एक तरफ ले गया था और कहा था कि आपके गले में पहनी सोने की चेन से शुद्धिकरण करना है। आप चेन को उसके रुपयों से टच कर दो। इसके बदले आपको वह साड़ी देगा। संतोषबाई ने चेन उतारकर रुपयों से चेन को टच किया तो वह अचैत हो गई थी। तब युवक उनकी चेन व कान में पहने सर सहित सोने के टाप्स लेकर भाग गया था। माणकचौक पुलिस ने भादंवि की धारा 420, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा संपत्ती संबंधी अपराध करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए दिए निर्देश के तहत माणकचौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर जेवर लेकर भागने वालों की तलाश शुरू कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए और सायबर सेल की मदद लेकर मुखबिरों को सक्रिय किया।

इसी बीच पता चला कि वारदात आरोपित 33 वर्षीय करार अली पुत्र हुजूर अली जाफरी निवासी भुसावल ने वारदात की थी। वह गुरुवार को बाजार में पुन: वारदात करने आया था। सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।टीम में एएसआइ शिवनाथसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक दिलीपसिंह रावत, नरेंद्रसिंह चावड़ा, सायबर सेल शाखा प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी आदि शामिल थे।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित करार अली ने बताया कि 16 अक्टूबर 2023 को वह एक अन्य महिला के जेवर भी रुपये दान करने का झांसा देकर ले गया था। उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को फरियादी कौशल्याबाई बैरागी मकरध्वज हनुमान मंदिर पर दर्शन करने गई थी, तब आरोपित ने उनके पास जाकर कहा था कि उसका नाम करार अली है और वह भुसावत रहता है। रुपये सोने के जेवर से टच कर मंदिर में चढ़ाना है।
तब वह उन्हें झांसा देकर उनका 28 ग्राम वजनी सोना का हार लेकर भाग गया था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि जेवर उसके घर पर रखे हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने उसे 6 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस दल जेवर जब्त करने उसे भुसावल लेकर जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811