Let’s travel together.

रायसेन में बच्ची के गले से आरपार हुआ सरिया

0 302

साइकिल चलाते समय छत से नीचे गिरी बच्ची, गले में घुसी राड, उसे काटकर बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

टीम एम पी टुडे

रायसेन । जिले के औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर में रहने वाले गोपाल राय की 10 साल की बेटी अंजली राय उस समय छत से नीचे गिर गई, जब वह छत पर साइकिल चला रही थी । साइकिल के साथ छत से नीचे गिरी बच्ची के गले से लोहे का सरिया आर पार हो गया । ऐसी स्थिति में परिजनों के होश उड़ गए । जानकारी मिलते ही डाक्टरों की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और लोहे के सरिया को कटवाने के बाद उक्त बच्ची को तत्काल एम्स अस्पपाल भोपाल रवाना किया गया । यह हादसा बुधवार को शाम 7 बजे के करीब घटित हुआ है, बच्ची की स्थिति देखकर वहां पर मौजूद लोगों की सांसे थम गई थी, लेकिन डाक्टरों ने पहुंच कर पहले गले में फंसे बड़े सरिया को कटवा कर बच्ची को सुरक्षित करवाया ।

औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी, जो अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे जमीन पर गैलरी में आकर गिर गई । गैलरी में लगा लोहे का सारिया उसके गले से आर पार हो गया था । ऐसी स्थिति में सरिया को कटवाना पड़ा । शेष फंसे सरिया के साथ ही बच्ची को एंबुलेंस से एम्स भोपाल पहुंचाया । वहां पर आपरेशन करके उक्त सरिया को डाक्टरों द्वारा निकाला जाएगा ।

माता-पिता और पड़ोसी भी रह गए हतप्रत
जब बच्ची छत से नीचे गिरी तो उसका गले से एक सरिया आरपार हो गया और बच्ची उसमेें बुरी तरह से फंस गई । काफी देर तक बच्ची सरिया फंसने से तड़पती रही, उसकी स्थिति को देखकर माता-पिता और पड़ोसियों की भी सांसे फूल गई । जब तक बच्ची के गले में फंसा सरिया कट नहीं गया, तब तक लोग परेशान होते दिखाई दिए । इस दौरान माता-पिता भी रोते बिलखते रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811