भोपाल। शाजापुर में ट्रक डाइवर्स से जुड़ी घटना को लेकर राज्यसरकार ने बड़ा एक्शन लिया है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाया है ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है।