मेष राशि – व्यावहारिक कौशल और समझ उन्हें किसी अधूरे काम को पूरा करने में मदद करेगी। दूसरे लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। भले ही आपके पास बहुत सारा काम हो, फिर भी आप अपने परिवार को प्राथमिकता देंगे और यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि आपको जो भी तनाव है, वह इससे दूर हो जाएगा। आपके बच्चों की किसी भी समस्या के समाधान में आपका योगदान आवश्यक है, इसलिए बच्चों से बात करें और उन्हें अच्छी बातें समझाएं। साझेदारी वाले व्यवसायों में एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है।
वृषभ राशि – परिवार के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं और आपके कुछ फिजूल पैसे भी खर्च हो सकते हैं। हो सकता है कि दोस्तों के साथ आपको बाहर जाना पड़े। यह किसी जरूरी काम के लिए ही आपको करना होगा। घर में बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। अपने क्रोध को काबू में रखें। कोई भी नई व्यावसायिक योजना बनाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि – आज किसी विशेष विषय पर ध्यान केंद्रित करें और मानसिक शांति के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगे लोगों के साथ समय बिताएं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और न ही जमीन की खरीद-फरोख्त की योजना बनाएं। व्यवसाय में चुनौतियों की अपेक्षा करें, लेकिन घर में ख़ुशी रहेगी।
कर्क राशि – परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आज हल हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, नहीं तो किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। आप अपने किसी करीबी के वैवाहिक जीवन की समस्याओं को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। दूसरों की जिंदगी में दखल देने के स्थान पर आपको अपने जीवने को बेहतर बनने का प्रयास करना चाहिए।
सिंह राशि- आपके लिए समय के साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी भी है। अपने हर काम में अत्यधिक अनुशासित और सख्त होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी।
कन्या राशि- रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों की मौजूदगी से आपका घर आज ख़ुशियों से भरा रहेगा। संतान से संबंधित जो भी चिंताएं हैं वह दूर होंगी। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर समय बिता सकते हैं। विवादों से बचें, क्योंकि इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। धैर्य और संयम से निर्णय लें।
तुला राशि– किसी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं, आपको अपना कार्य कौशल दिखाने का भी मौका मिलने की उम्मीद है। आज आप आत्ममंथन करें और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। अपने साथ थोड़ा सा समय व्यतीत करें। इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। आज क्रोध करने से बचें, क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है। बच्चों से संबंधित नकारात्मक समाचार आपको चिंतित कर सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
वृश्चिक राशि- पुरानी बातों को लेकर चिंताएं रहेंगे। मगर आप अपना तनाव दूर करने के लिए आप खुद ही प्रयास करेंगे। भाई के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, मगर किसी बात पर आपका मनमुटाव भी हो सकता है। अपने भाई के विचारों को समझें और उनका सम्मान करें। आज आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं, इससे आपको मन की शांति भी मिलेगी।
धनु राशि-दिन बेहदअनुकूल है। यदि आप आज से किसी खास प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी।आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग बहुत अधिक प्रभावित होंगे। समय की कीमत पहचानें और सही समय पर सही काम करें। आज आपके व्यवहार में धैर्य और विनम्रता रहेगी, जो आपके लिए जरूरी भी है और आपको सफलता की राह पर ले जाने में आपका यह व्यवहार एक बड़ी भूमिका भी निभाएगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर रह सकता है।
मकर राशि-आप कई लोगों से मिलेंगे और किसी समारोह में शामिल होने का भी आपको अवसर मिल सकता है। यह आपके सपनों को साकार करने का सही समय है। यदि आपने बहुत समय से किसी चीज के बारे में सोच रखा है या फिर किसी काम के लिए योजना बनाई हुई है, तो आपको आज से ही उसके लिए मेहनत शुरू कर देनी चाहिए। किसी मेहमान के अचानक आगमन से चिंता और नकारात्मकता हो सकती है। यात्रा से बचें और पड़ोसियों से संबंध खराब न हों इसका ध्यान रखें।
कुंभ राशि- समझदारी भरा फैसला आपको भविष्य में बहुत बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। आपकी योग्यता और कार्य प्रणाली आपके कार्यों का गर्ति के साथ पूरा करेगी। लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में आपको धोखा मिल सकता है। इससे आपका मन परेशान होगा मगर ज़्यादा सोचने से बचें, क्योंकि इससे आप सामने आए अवसरों को गंवा बैठेंगे। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।
मीन राशि- अवसरवादी बनें और उस अवसर का लाभ भी उठाएं। आपको अपनी क्षमता के अनुसार आज उचित परिणाम मिलेंगे। हो सकता है,जो सोचा न हो वहां आपको खर्च करना पड़े। अपना बजट जरूर बना लें। आप पर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप बहुत अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको इस बात से घबराहट भी होगी कि ये जिम्मेदारियां आप उठा भी पाएंगे या नहीं।