Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने केन्द्र, प्रदेश, एवं संगठन नेतृत्व का जताया आभार

0 210

 

मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान उपलब्धता होगी प्राथमिकता – – मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ‌

शहर से लेकर सुदूर गाँव तक प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था बने व निरंतर चले ऐसी करेंगे व्यवस्था – मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है श्री पटेल को राज्यमंत्री के बाद विभाग आवंटन होने पर उदयपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है | वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि आपके सामर्थ्य तथा समर्पण से मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आयुष्मान भारत के संकल्प को पूर्ण करने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। वही राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राज्य मंत्री के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व संगठन और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान उपलब्धता हेतु प्रयास करेंगे । शहर से लेकर सुदूर गाँव तक प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था बने व निरंतर चलायमान रहे, ऐसे प्रयास करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आयुष्मान भारत के संकल्प को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से पूर्ण करेंगे। श्री पटेल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ सरकार और संगठन ने मुझे दिए दायित्व दिए हैं उन्हें निभाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करूँगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811