Let’s travel together.

भारतीय संस्कृति से युवाओं को रूबरू कराने में न्यास की अहम भूमिका -नारायण बंसल

0 441

भोपाल। ‘‘महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन की जयंती ‘‘राष्ट्रीय गणित दिवस‘‘ के रूप में मनाना, मातृभाषा में प्रतियोगी परीक्षाएं देना और युवाओं को गौरवमयी भारतीय इतिहास से रूबरू कराने में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की अहम भूमिका रही है‘‘ उक्त विचार न्यास के तकनीकी शिक्षा मध्य भारत के प्रांत सह सहयोजक श्री नारायण बंसल ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल सभागार में पांच दिवसीय ‘‘अनंत‘‘ समारोह के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में व्यक्त किए।


बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में मेपकॉस्ट और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सहयोग से गणित विभाग द्वारा आयोजित श्री श्रीनिवास रामानुजन की जयंती ‘‘राष्ट्रीय गणित दिवस‘‘ अवसर पर पांच दिवसीय ‘‘अनंत‘‘ समारोह के समापन अवसर पर न्यास के तकनीकी शिक्षा मध्य भारत के प्रांत सह सहयोजक श्री नारायण बंसल ने बताया कि भारत में शिक्षण संस्थानों में श्री श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय गणित दिवस‘‘ के रूप में मनाने, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में मातृभाषा में सहभागिता संभव कराने और युवाओं को भारतीय संस्कृति तथा गौरवमयी इतिहास से रूबरू कराने में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की अहम भूमिका रही है। मध्यप्रदेश इस दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यथ अधिकारी डॉ. अनिल राजपूत ने मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में कहा कि गणित हमारे जीवन में हर पहलू को प्रभावित करती है। गणित विषय का अध्ययन करके रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध होते है। गणित विषय में शोध की अपार संभावनाएं है। प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने कहा कि गणित जैसे कठिन विषय को बहुत सरल और रोचक तरीके से समझा जा सकता है इसके लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित विषय पर आधारित रंगोली, नाटक, विड्चैप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रशंसनीय कार्य किया है। समारोह का संचालन डॉ. वर्षा चौहान ने किया तथा आभार विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना जैन ने किया।

इस अवसर पर प्रो. आरती पटेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गणित पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुती, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, विड्चैंप, फेंसी ड्रेस और प्रश्‍न मंच का आयोजन किया। जिसके पुरस्कार समापन समारोह में अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811