Let’s travel together.

फोरलेन पर पलट गया प्याज से भरा ट्रक, लूटने वालों की मची होड़

0 71

– प्याज की मची लूटपाट

– बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को भगाया, इस घटना में एक हुआ घायल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के ग्वालियर फोरलेन मार्ग पर सतनवाड़ा के पास खूबत घाटी के नजदीक मंगलवार को एक प्याज से भरा ट्रक पलट जाने से इस ट्रक में भारी प्याज सड़क पर फैल गई। इस दौरान यहां पर आसपास के ग्रामीण और लोग जुट गए जिन्होंने प्याज के लिए लूटमार मचा दी और प्याज भरकर के जो लोग ले गए। फोरलेन हाईवे पर अचानक इस ट्रक के पलट जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर फैली प्याज तो मची लूटपाट

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से प्याज भरकर एक ट्रक क्रमांक आरजे 52 जेए 9613 ग्वालियर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे पर खूबत घाटी और दरगाह के पास पुल की बाउंड्री से टकराने की बाद पलट गया। प्याज से भरे ट्रक के पलट जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को पहुंची तो ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंचकर प्याज से भरे बोरों को लूटना शुरू कर दिया हालांकि कुछ ही देर में सतनबाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिनके द्वारा ग्रामीणों को मौके से हटाया गया।

नींद का आया झोंका-

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां पर प्याज उठाने वालों को भगाया। इसके बाद घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाया गया। बताया गया है कि ट्रक सवार एक व्यक्ति को मामूली चोंटे आई हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस हादसे की बजह ट्रक ड्राइवर को नींद का झोंका आना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811