Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दिव्यांग निकिता को कलेक्टर अरविद दुबे के निर्देश के बाद मिली पेंशन एवं खाध्यान पर्ची पर्ची

0 72

हितग्राही लगातार चार-पांच साल से परेशान थे जनपद पंचायत सांची ग्राम एरन का एक सप्ताह में पेंशन स्वीकृति साथ खाद्यान्न पर्ची भी मिल गई!

रायसेन।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे एवम जिला पंचायत मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री मति अंजू पवन भदोरिया जी के मार्गदर्शन दिशा निर्देश में निवासी एरन निवासी बालिका निकिता आ0 श्री बल्लू को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिसे पाकर निकिता के पिता श्री बल्लू की चिंता दूर हो गई है। गत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को श्री बल्लू ने आवेदन देते हुए बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी निकिता जो आंखों से एवं कानों से दिव्यांग हैं। लेकिन दिव्यांगता होने पर भी दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रही थी ! ओर न ही खाद्यान्न पर्ची का लाभ मिल पा रहा था ! कलेक्टर श्री दुबे जी एवम जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी जी के द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्यवाही कर जनसुनवाई में उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा को बालिका नीकिता का दिव्यांग दस्तावेजों का परीक्षण कराते हुए दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र बनवाने तथा पात्रतानुसार पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए गए थे। जिनके परिपालन में दिव्यांग बालिका निकिता का एक सप्ताह के भीतर दिव्यांग पेंशन भी स्वीकृत के साथ खाद्यान्न पर्ची भी मिल गई है। निकिता का बैंक खाता नहीं होने पर बैंक खाता भी खुलवाया गया। निकिता के पिता एवम माता ने कलेक्टर श्री दुबे एवम मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत को धन्यवाद देते हुए कहा कि पेंशन प्रमाण पत्र के साथ शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811