भोपाल।”कठिन से कठिन समस्यायों के समाधान एवं धैर्य गुण के विकास में गणित सहायक होती है” यह विचार डॉ विशाल जोशी सहायक नियंत्रक मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल में गणित विभाग द्वारा मेपकास्ट और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में महान गणितज्ञ रामानुजन जयन्ती अवसर पर आयोजित पांच दिवीय समारोह ”अनंत “ के शुभारम्भ अवसर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल में गणित विभाग द्वारा मेपकास्ट और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवीय समारोह ”अनंत “ में सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा प्रो आरती पटेल के मार्गदर्शन में गणित विषय पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ जोशी द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर समाज और व्यक्तिव विकास में

गणित के योगदान विषय पर अपने उद्बोधन में डा जोशी ने कहा की कठिन से कठिन समस्यायों के समाधान में गणित बहुत सहायक होती है, पुनरावलोकन और सुधार गणित की सामान्य प्रक्रिया है इससे विद्यर्थी में धैर्य गुण का विकास होता है .

प्राचार्य डॉ संजय जैन ने कहा कि मनुष्य जीवन बेहतर बनाने में गणित का बहुत योगदान होता है ,इसमें रोजगार के विविध अवसर हैं ,ज्ञान के सभी आयामों में गणित सर्वोपरी है छात्र छात्राओं को इन गतिविधियों में उत्साह से सहभागिता करना चाहिए , यह जीवन भर अविस्मरणीय रहता कई।

.कार्यक्रम संचालन डॉ वर्षा चौहान ने किया तथा विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना जैन ने सभी का आभार मानते हुए बताया कि आगामी चार दिनों में गणित विषय पर आधारित फिल्म प्रदर्शन ,रंगोली ,फैंसी ड्रेस ,विंड्स चैम एवं प्रश्नमंच का आयोजन किया जायेगा .